रसोई के कॉकरोच खत्म नहीं हो रहे? पानी में ये 3 चीजें घोलकर छिड़क दो, सुबह साफ मिलेगा घर
Effective Remedy To Get Rid Of Cockroaches: अगर आप भी कॉकरोच से परेशान हैं, तो ये DIY स्प्रे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इसे एक बार पूरे घर में छिड़क देंगे, तो सारे कॉकरोचों का सफाया चुटकियों में हो जाएगा।

घर में कॉकरोच होने की समस्या आम है। खासतौर से बाथरूम और किचन में तो एक बार कॉकरोच हो जाएं, तो इन्हें खत्म करना लगभग नामुमकिन लगता है। अपने साथ ये गंदगी और बीमारी भी फैलाते हैं, इसलिए जितना जल्दी हो सके कॉकरोच से छुटकारा पाने में ही भलाई है। कई लोग इन्हें भगाने के लिए मार्केट से केमिकल स्प्रे और जेल ले कर आते हैं, लेकिन ये ना सेफ होते हैं और इनकी तेज गंध भी हर किसी को पसंद नहीं आती। ऐसे में क्या किया जाए कि नेचुरल तरीके से घर के सारे कॉकरोच खत्म हो जाएं? अगर आपका भी यही सवाल है तो चटोरी चेतना का ये हैक आपके बड़े काम आने वाला है। घर में रखी चीजों से आपको बस एक स्प्रे बनाकर तैयार करना है, कॉकरोच के साथ-साथ बाकी कीड़े-मकोड़ों की भी छुट्टी हो जाएगी।
कॉकरोच भगाने का 100% असरदार देसी तरीका
अगर आपके घर में खासकर रसोई में खूब सारे कॉकरोच हो गए हैं, तो ये घरेलू नुस्खा आज ही आपको ट्राई करना चाहिए। इसके लिए आपको एक DIY स्प्रे तैयार करना है, जिसे बनाना भी सिंपल है। सारी चीजें आपके घर में ही मिल जाएंगी, जैसे- लौंग, तेजपत्ता और बेकिंग सोडा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका क्या है।
घरेलू स्प्रे से भगाएं कॉकरोच, सीखें बनाने का तरीका
- सबसे पहले पैन में एक गिलास पानी लें, इसमें एक बड़ी चम्मच लौंग और दो तेजपत्ते डालकर उबाल लें।
- जैसे ही पानी का रंग बदलने लगे तो इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा जिसे मीठा सोडा भी कहते हैं, वो एड करें।
- इस पानी को ठंडा होने दें, फिर एक छलनी की मदद से इसे छानकर एक स्प्रे बॉटल में भरें। बिना किसी केमिकल के कॉकरोच भगाने का स्प्रे बनकर तैयार है।
इस्तेमाल करने का तरीका जानें
इस स्प्रे को हर उस जगह पर छिड़कें, जहां कॉकरोचों का आना जाना लगा रहता है। खासकर ऐसी जगहें जहां वो स्कार छिपे रहते हैं, जैसे सिंक के नीचे, किचन स्लैब के कोनों में और डस्टबिन के आसपास। रात में सोने से पहले इसका इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद रहता है, क्योंकि उसी समय कॉकरोच सबसे ज्यादा बाहर निकलते हैं।
आखिर कैसे असरदार है ये घरेलू हैक?
अब आप सोच रहे होंगे कि इस स्प्रे में ना तो कोई केमिकल है ना ही कोई जहरीली चीज, तो फिर कॉकरोच खत्म कैसे होंगे? तो बता दें कि लौंग और तेजपत्ते की तीखी और तेज खुशबू कॉकरोच और छोटे मोटे कीड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। एक बार जहां आप ये स्प्रे छिड़कर दें, वो उस जगह से कोसों दूर चले जाते हैं।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


