एसी की सर्विसिंग करा रहे तो ये 5 सवाल पूछकर ही करवाएं काम, बिजली का बिल भी आएगा कम

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Must do these 5 things while servicing AC: गर्मियों के दस्तक देने से पहले ही लोग अपने घरों की एसी वगैरह को मेंटेन कराना चाहते हैं। जिससे गर्मियां शुरू होने के साथ दिक्कत ना हो। लेकिन एसी की सर्विसिंग का मतलब केवल सफाई नहीं होता। जानें कौन से 5 सवाल पूछकर करवाने चाहिए।

एसी की सर्विसिंग करा रहे तो ये 5 सवाल पूछकर ही करवाएं काम, बिजली का बिल भी आएगा कम

गर्मियों की दस्तक के साथ काफी सारे लोग अपने एसी की सर्विसिंग करवा रहे होंगे। लेकिन घर आए सर्विसिंग वाले केवल एयर फिल्टर को धोकर बता देतें हैं कि सर्विसिंग हो गई। जबकि एयर कंडीशन की सर्विसिंग का मतलब केवल क्लीनिंग नहीं होता बल्कि इसके साथ ही एसी की और भी दूसरी चीजों को देखना होता है। सही तरीके से की गई सर्विसिंग से एसी की लाइफ लंबी होती है, कूलिंग बढ़िया होती है और साथ ही बिजली का बिल भी कम आता है। इसलिए जब भी सर्विसिंग के लिए बुलवाएं तो उनसे ये 5 सवाल पूछकर इन्हें ठीक जरूर करवा लें। कंटेंट क्रिएटर रिपुंजय ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एसी सर्विसिंग से जुड़ी इन 5 बातों पर ध्यान देने के लिए बताया है। आप भी जान लें ये जरूरी बात…

फिल्टर कंडेसर और एवैपोरेटर की सफाई कैसे होगी?

फिल्टर कंडेसर और एवैपोरेटर की सफाई कैसे होगी? सर्विसिंग करने वाले से जरूर पूछें कि एयर फिल्टर साफ करने के अलावा वो इन चीजों की सफाई कैसे करेगा। कंडेंसर क्वॉएल, एवैपोरेटर क्वाएल भी साफ होंगे या नहीं क्योंकि इन जगहों पर गंदगी जमी होगी तो ना केवल बिजली का बिल ज्यादा आएगा बल्कि कूलिंग भी कम होगी।

एसी गैस का लेवल चेक करवाएं

केवल क्लीनिंग से काम नहीं चलता। एसी गैस का लेवल चेक करवाएं और साथ ही गैस की लीकेज जरूर चेक करने को बोलें। क्योंकि केवल गैस लेवल कम हो जाने पर गैस भर देने से कुछ नहीं होगा। अगर लीकेज का पता नहीं चलेगा तो एसी सर्विसिंग के थोड़े वक्त बाद ही गैस लीक होकर खत्म होने लगेगी। इसलिए सर्विसिंग वाले से पूछें कि गैस लीकेज टेस्ट होगा या नहीं।

एसी ड्रेनेज पाइप की सफाई

एसी की सर्विसिंग करने वाले से जरूर पूछें कि एसी के ड्रेनेज पाइप की सफाई की या नहीं? ड्रेनेज पाइप अगर ब्लॉक हो जाएगी तो इससे पानी टपकने लगता है और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।

इलेक्ट्रिकल कनेक्शन और वायरिंग चेक करेंगे

एसी सर्विसिंग के लिए जो भी आए उससे जरूर पूछें कि वो इलेक्ट्रिकल कनेक्शन और वायरिंग चेक करेगा या नहीं। सर्विसिंग के दौरान वायरिंग सर्किट, सॉकेट और टर्मिनल स्विच इन सारी चीजों की जांच जरूर करवाएं। खराब वायरिंग की वजह से शार्ट सर्किट और फ्यूज उड़ने का खतरा रहता है।

क्या एसी के किसी पार्ट को बदलने की जरूरत है

एसी की सर्विसिंग के समय ही पूछ लें कि क्या किसी पार्ट में टूट-फूट दिख रही है जिसे बदलने की जरूरत है। जिससे फ्यूचर के बड़े खर्च से बचा जा सके।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।