मनी प्लांट के पत्ते पीले और छोटे आ रहे हैं? 15 दिन में कर दें ये 1 काम, दोगुनी स्पीड से बढ़ेगा!
Money Plant Care Tips: मनी प्लांट की पत्तियां अगर पीली पड़ने लगी हैं या छोटी-छोटी आ रही हैं, तो इसका मतलब है कि पौधे को पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा। ऐसे में एक आसान सा देसी जुगाड़ आपके पौधे की ग्रोथ को डबल कर सकता है।

मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो आपको ज्यादातर घरों में लगा हुआ मिल जाएगा। एक तो इसकी बेल और चौड़े हरे पत्ते काफी सुंदर लगते है, वहीं वास्तु के हिसाब से भी इसे घर में रखना शुभ माना जाता है। इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती और ना ही ज्यादा धूप दिखाने का झंझट होता है। हालांकि कई बार खासकर गर्मियों में मनी प्लांट के पत्ते सूखने लगते हैं और उनका रंग पीला पड़ जाता है। इसके अलावा चौड़े पत्तों की जगह बिल्कुल छोटे-छोटे पीले से पत्ते आने लगते हैं, जो बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते। अगर आपके मनी प्लांट की ग्रोथ भी कुछ ऐसी ही हो गई है तो आज का ये नुस्खा आपके बड़े काम आने वाला है। बस ये छोटा सा काम कर लीजिए और प्लांट के पत्ते बड़े और चमकदार हरे आना शुरू हो जाएंगे।
मनी प्लांट की पत्तियां पीली और छोटी क्यों होने लगती हैं?
गर्मियों के मौसम में खासतौर से मनी प्लांट की पत्तियां सूखने लगती हैं और कई बार उनका रंग भी पीला पड़ जाता है। इसके अलावा आपने देखा होगा कि नई पत्तियों का साइज भी काफी छोटा रहता है। इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं, जैसे पर्याप्त धूप या पोषण का ना मिलना, जरूरत से ज्यादा पानी डालना या खराब ड्रेनेज। नए पत्ते अगर पीले और छोटे आ रहे हैं, तो ज्यादा चांस है कि आपके मनी प्लांट को पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा है।
इस देसी फर्टिलाइजर से बड़े और चमकदार बनेंगे पत्ते
मनी प्लांट के पत्तों को बड़ा और चमकदार बनाने के लिए आपको एक सिंपल सा देसी जुगाड़ करना है। इसकी ग्रोथ काफी अच्छी हो जाएगी। इसके लिए एक लीटर पानी में एक चम्मच चायपत्ती डालकर घोल दें, फिर इसे दो घंटे के लिए यूं ही रख दीजिए। अब दो घंटे बाद ये लिक्विड छान लें, फिर इसे लगभग 5 लीटर पानी में मिक्स कर लें। घर पर ही आपका नाइट्रोजन रिच फर्टिलाइजर बनकर तैयार है।
मनी प्लांट की ग्रोथ में कैसे हेल्प करता है चायपत्ती का पानी
ये चायपत्ती से जो आपने लिक्विड तैयार किया है, ये नाइट्रोजन से भरपूर होता है। दरअसल मनी प्लांट एक सदाबहार पौधा है, जिसे नाइट्रोजन की काफी जरूरत होती है। ये पौधे की ग्रोथ और प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है। जब आप पौधे को ये जरूरी पोषक टैच देते हैं, तो उसकी ग्रोथ काफी तेजी से होती है।
कितने दिन में एक बार डालना है ये चायपत्ती का पानी?
ये चायपत्ती का पानी आप पौधे में हर 15 दिनों में एक बार डाल सकते हैं। ऐसा करने से मनी प्लांट के पत्तों का साइज डबल हो जाएगा, उसकी ग्रोथ तेजी से होगी और पत्तों का पीला पड़ना भी बंद हो जाएगा। ये लिक्विड आप सिर्फ मनी प्लांट ही नहीं, बल्कि हर सदाबहार और फूलों वाले पौधे में डाल सकते हैं। इससे पौधों की ग्रोथ काफी अच्छी हो जाएगी।
(Credit- @plantlover.priyanshu)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


