घर में मनी प्लांट है तो ये 6 गलतियां बिल्कुल ना करें, माली ने बताया क्यों नहीं चलता पौधा!
Money Plant Growth Tips: आपने भी अपने घर में पानी में मनी प्लांट लगा रखा है, तो ये 6 गलतियां आपको बिल्कुल नहीं करनी हैं। वरना पौधे की ग्रोथ भी नहीं होगी और वो सड़ने भी लगेगा।

मनी प्लांट उन पौधों में से एक है, जिसे लोग सबसे ज्यादा घरों में लगाना पसंद करते हैं। ये सिर्फ देखने में ही खूबसूरत नहीं लगता, बल्कि वास्तु के अनुसार भी इसे घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। इस पौधे की खासियत ये भी है कि इसे आप गमले के अलावा पानी में भी ग्रो कर सकते हैं। अगर आपके यहां बालकनी नहीं है तो घर के अंदर भी ये पौधा आसानी से ग्रो किया जा सकता है। यूं तो मनी प्लांट को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है, लेकिन कुछ छोटी-छोटी बातें जानना जरूरी है। खासकर अगर आपका मनी प्लांट पानी में लगा हुआ है तो ये टिप्स आपको जरूर जान लेनी चाहिए, पौधा खूब अच्छी तरह से ग्रो होगा।
पॉट को पूरी तरह पानी से ना भरें
मनी प्लांट को पॉट में रखने के बाद अक्सर लोग पूरी तरह पानी से भर देते हैं, जो सही नहीं है। आपको सिर्फ आधा पॉट पानी से भरना चाहिए और आधा खाली छोड़ देना चाहिए। इससे ऑक्सीजन अच्छी तरह बनती है और पोधे की ग्रोथ अच्छी होती है। ज्यादा पानी भर देने से कई बार पौधा सड़ने लगता है। इसके अलावा जब भी पॉट का पानी बदलें उसे पूरी तरह खाली ना करें, थोड़ा सा पानी इसमें रहने दें।
मनी प्लांट की जड़ों को बार-बार ना धोएं
अक्सर लोग पौधे का पानी बदलते हुए इसकी जड़ों को भी रगड़-रगड़कर धोने लगते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। पौधे की जड़ों को कभी भी साफ नहीं किया जाता है, इससे ये कमजोर पड़ सकती हैं और पौधे की ग्रोथ रुक सकती है।
पौधे का पानी गर्म ना होने दें
पानी में लगे मनी प्लांट की जड़ें काफी सेंसेटिव होती हैं, इसलिए इसमें कभी भी गर्म पानी नहीं डालना चाहिए। इसके अलावा अगर पॉट का पानी रखे रखे ज्यादा गर्म हो जाए, तो उसे भी बदल देना बेहतर रहता है। मनी प्लांट में हमेशा मटके का पानी डालें, इससे जड़ों को ठंडक मिलती है और पौधा हरा-भरा बना रहता है।
किसी केमिकल या गर्म फर्टिलाइजर का इस्तेमाल ना करें
मनी प्लांट के पौधे में किसी तरह का गर्म फर्टिलाइजर या केमिकल डालने की जरूरत नहीं होती है। असली खाद इस पौधे में ही मौजूद होती है। उदाहरण के लिए कोई मनी प्लांट का कोई पत्ता पीला पड़कर टूट जाए, तो उसे पॉट में डाल दें। ये खाद का काम करेगा। इसके अलावा इसकी जड़ों पर जमी हुई काई भी खाद की तरह काम करती है। हालांकि याद रहे, एक से दो पत्ते ही डालें, ज्यादा पत्ते ऑक्सीजन को जड़ों तक पहुंचने से रोक सकते हैं।
खारे पानी में नहीं चलता है मनी प्लांट
अगर आपके यहां का पानी खारा है, तो मनी प्लांट के लिए आरो के पानी का इस्तेमाल करें। खारे पानी में पौधा चलता नहीं है और जल्दी खराब हो जाता है। कम टीडीएस वाला पानी या बारिश का पानी भी मनी प्लांट के लिए एक अच्छा विकल्प हैं।
कटिंग में 2-3 हवाई जड़ें जरूर हों
अगर आप मनी प्लांट की कोई बेल काटकर पानी में लगा रहे हैं, तो कोशिश करें कि कटिंग में 2-3 हवाई जड़ें जरूर हों। ये छोटी जड़ें पानी में पहुंचते ही तेजी से ग्रो करने लगती हैं और पौधे को नई जड़ें बनाने में मदद करती है। इससे मनी प्लांट तेजी से ग्रोथ पकड़ता है और उसके खराब होने का खतरा भी कम रहता है।
(All Images Credit- Pinterest)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


