पीली पड़ गई प्लास्टिक की कुर्सियां मिनटों में करें साफ, इन 2 क्लीनिंग ट्रिक्स से लौटेगी नई जैसी चमक

लाइव हिन्दुस्तान
share

घर में रखी प्लास्टिक की कुर्सियां पीली-गंदी दिख रही हैं, तो उन्हें किसी को देने या बेचने के बजाय साफ कर लीजिए। पीली दिख रही कुर्सियों को साफ करने के लिए आपको सिर्फ 2 ट्रिक्स आजमानी है। बस फिर आपकी कुर्सियां नई जैसी दिखेंगी।

Remove Yellow Stains from Plastic Chairs
पीली और गंदी प्लास्टिक कुर्सियों को ऐसे करें साफ

डिजाइनर सोफे का जमाना जरूर चल रहा है लेकिन आज भी हर घर में कुर्सियों का सेट रहता ही है। मेज के साथ 4 कुर्सियों का पूरा सेट आपको लगभग घरों में मिलेगा। कुर्सियां बैठने में आरामदायक होती है लेकिन ये गंदी भी जल्दी हो जाती हैं। अगर आप इन्हें समय-समय पर साफ नहीं करते हैं, तो पीलापन, जिद्दी दाग के कारण कुर्सियों का हत्था और सीट दोनों ही खराब दिखते हैं। अगर आपके घर में रखी कुर्सियां भी पीली और गंदी दिख रही हैं, तो उन्हें साफ करने के लिए 2 आसान क्लीनिंग हैक्स ट्राई करें।

कुर्सी को पानी से करें साफ

सबसे पहले प्लास्टिक की कुर्सी पर जमी धूल और गंदगी को साफ करना जरूरी है। इसके लिए एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा सर्फ या लिक्विड डिटर्जेंट मिला दें। अब एक साफ कपड़े को इस पानी में भिगोकर कुर्सी की सीट, पीठ और हैंडल को अच्छी तरह रगड़कर साफ करें। इससे कुर्सी की सतह पर जमी धूल, मिट्टी और दूसरी ऊपरी गंदगी निकल जाएगी।

2 क्लीनिंग हैक्स करें ट्राई

अगर कुर्सी साफ करने के बाद भी पीली नजर आ रही है, तो आप कुछ आसान घरेलू क्लीनिंग ट्रिक्स आजमा सकती हैं। ये तरीके खासतौर पर कुर्सी की सतह पर नजर आने वाले पीले दाग और गंदगी को साफ करने में मदद कर सकते हैं।

पहला- बेकिंग सोडा ट्रिक

बेकिंग सोडा घर की सफाई में काफी इस्तेमाल किया जाता है। प्लास्टिक की कुर्सी के पीले हिस्सों को साफ करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा लें। इसमें थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को कुर्सी के उन हिस्सों पर अच्छी तरह लगाएं, जहां पीलापन या जिद्दी गंदगी दिखाई दे रही है। इसे करीब 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद नरम ब्रश या स्पंज की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें। फिर साफ पानी से कुर्सी को धोकर कपड़े से पोंछ दें।

दूसरा- सिरका-नींबू वाला नुस्खा

सफेद सिरका और नींबू का इस्तेमाल घर की सफाई में भी किया जाता है। आप इन दोनों की मदद से प्लास्टिक की कुर्सी के लिए एक आसान क्लीनिंग स्प्रे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी डालें। अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर बोतल को हल्का हिला दें। अब इस मिश्रण को कुर्सी के पीले या गंदे हिस्सों पर हल्का-सा स्प्रे करें और करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्पंज या नरम ब्रश की मदद से कुर्सी को अच्छी तरह रगड़ें। आखिर में साफ पानी से कुर्सी को पोंछ दें और सूखने के लिए रख दें। इससे कुर्सी साफ हो जाएगी।

कुर्सी को गंदी-पीले होने से कैसे बचाएं

कुर्सी को धूप में रखने से बचें। खाना लगे हाथों से न छुएं और उसपर कोई खाने की चीज न गिराएं। कुर्सियों को आप रोजाना गीले कपड़े से साफ कर सकती हैं। ऐसा करने से पीलापन जमेगा नहीं और चेयर बिल्कुल नई बनी रहेंगी।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पीली और गंदी प्लास्टिक कुर्सियों को ऐसे करें साफ, 2 ट्रिक्स से दिखेंगी नई जैसी