काम की बात: चिपचिपी गर्मी में AC जैसा फील देगा कूलर! मटके वाला वायरल हैक करें ट्राई, सिर्फ 300 रुपये में मिलेगी ठंडी हवा
गर्मियों में कूलर-AC हर घर में होता है और ठंडी हवा खाना किसे पसंद नहीं होता। लेकिन कुछ लोग बजट के कारण एयर कंडीशनर नहीं खरीद पाते, ऐसे में कूलर से ही काम चलाना पड़ता है। तेज गर्मी होने पर कूलर भी गरम हवा फेंकने लगता है, तो चलिए आज आपको मटके वाला हैक बताते हैं।

गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप से घर आओ तो लगता है कि बस अब ठंडी हवा सीधे मुंह पर पड़े और कमरा चिल्ड हो। गर्मी में लोग अपनी सुविधा के अनुसार ठंडक पाने के लिए हर इंतजाम करते हैं जैसे एसी या कूलर। वैसे तो AC ने कूलर को कई घरों में रिप्लेस कर दिया है लेकिन आज भी कई लोग बजट के कारण एयर कंडीशनर नहीं खरीद पाते। ऐसे में उन्हें कूलर की हवा खाकर ही काम चलाना पड़ता है। तेज गर्मी होने पर कूलर भी गरम हवा ही फेंकता है, जिसकी वजह से रात में नींद अच्छी नहीं आती। अगर आपका कूलर भी गरम हवा फेंक रहा है और कमरे में ठंडक होने के बजाय नमी और गर्मी भर गई है, तो मटका वाला आसान वायरल हैक ट्राई करें। चलिए इसके बारे में बताते हैं।
कूलर की हवा ठंडी कैसे करें
AC 10 मिनट के अंदर कमरे को चिल्ड कर देता है और फिर इसे हल्के टेंपरेचर पर सेट करके आप आराम से सो सकते हैं लेकिन कूलर के साथ ऐसा नहीं होता। कूलर में बराबर एक जैसी हवा आती रहती है, बस इसका पानी ठंडा होना चाहिए। कूलर बाहर की हवा को खींचकर ठंडा करके अंदर की ओर फेंकता है लेकिन बाहर ज्यादा गर्मी होगी तो इसकी हवा भी गरम ही आएगी। ऐसे में कूलर की हवा को ठंडा करने के कई देसी जुगाड़ लोगों ने निकाल लिए हैं।
मटका वाला हैक क्या है
टेक मास्टर ने यूट्यूब शॉर्ट्स वीडियो शेयर किया है, जिसमें कूलर की हवा को ठंडा करने के लिए मटका वाले जुगाड़ के बारे में बताया है। उनका कहना है कि आपका कूलर भी एसी की तरह ठंडी हवा देगा, अगर ये मटका वाला तरीका आपने अपना लिया। आपको एक मीडियम साइज वाला मटका लेना है और पीछे उसमें 4-5 छेद करने हैं। मटके में ड्रिल मशीन से छेद कर लें।
मटका कैसे इस्तेमाल करें
कूलर में पानी भर लें और मटका बीच में रख दें। जाहिर है पानी पर मटका तैरने लगेगा, तो आपको मटके में भी कूलर वाला थोड़ा पानी डाल देना है। अब इसी में मोटर डाल दीजिए। ध्यान रखिएगा ये काम आप कूलर का प्लग निकालने के बाद ही करें, वरना करंट लग सकता है। कूलर में मोटर रहेगी और नीचे किए हुए छेद से ठंडा पानी निकलता रहेगा। बस ऐसे आपको कूलर से ठंडी हवा दिन-रात मिलती रहेगी।
2 तरीके और भी हैं
अगर मटका कूलर में नहीं रखना चाहते या फिर आपका कूलर छोटा है, तो 2-3 प्लास्टिक की बोतलों में बर्फ जमाएं। इन बोतलों को कूलर के अंदर डाल दें और फिर ठंडी हवा का मजा लें। टेक मास्टर का कहना है कि कूलर की घास भी उसकी हवा ठंडी या गरम करने में खास रोल निभाती है। आपको वूल वुड पैड वाली घास बाजार से लेकर कूलर में लगानी है। इससे हवा ठंडी बनी रहेगी।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू


