
महंगी पॉलिश छोड़िए! मास्टरशेफ पंकज का आसान सिल्वर क्लीनिंग हैक अपनाएं
अगर आपकी चांदी के बर्तन या ज्वेलरी काली पड़ गई है, तो परेशान ना हों। MasterChef Pankaj Bhadouria का यह आसान किचन नुस्खा बिना रगड़े चांदी को फिर से चमका देगा।
त्योहारों, पूजा या खास मौकों पर जब घर की चांदी की ज्वेलरी या सिल्वरवेयर बाहर निकाले जाते हैं तो अक्सर उनकी चमक फीकी नजर आती है। समय के साथ चांदी का काला पड़ना एक आम समस्या है, जिसे देखकर लोग महंगे पॉलिश या केमिकल क्लीनर का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना रगड़े, बिना नुकसान पहुंचाए और बिना ज्यादा खर्च किए भी चांदी को दोबारा चमकाया जा सकता है? MasterChef Pankaj Bhadouria का यह आसान किचन नुस्खा ना सिर्फ चांदी की खोई हुई चमक लौटाता है, बल्कि इसके पीछे का साइंटिफिक लॉजिक भी इसे पूरी तरह सुरक्षित और असरदार बनाता है। यही वजह है कि यह तरीका आजकल घर-घर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
शेफ पंकज के अनुसार, चांदी का काला पड़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसे टार्निशिंग कहा जाता है। यह तब होती है जब चांदी हवा में मौजूद सल्फर से रिएक्ट करके सिल्वर सल्फाइड बना लेती है। अच्छी बात यह है कि इस परत को हटाने के लिए किसी घिसाई या केमिकल की जरूरत नहीं होती। उनका सुझाया हुआ यह किचन हैक बेहद सरल है।
- सबसे पहले एक बर्तन में एल्युमिनियम फॉयल बिछाएं और उसमें चांदी के बर्तन या ज्वेलरी रखें।
- अब इसमें गर्म पानी डालें और ऊपर से थोड़ा नमक और बेकिंग सोडा डाल दें। कुछ ही मिनटों में आप देखेंगे कि चांदी की काली परत धीरे-धीरे हटने लगेगी।
- इस प्रक्रिया के पीछे साइंस भी है। नमक और बेकिंग सोडा इलेक्ट्रॉन्स के ट्रांसफर में मदद करते हैं जिससे चांदी पर जमी सल्फर एल्युमिनियम से जुड़ जाती है। यानी गंदगी चांदी से हटकर एल्युमिनियम पर चली जाती है और चांदी फिर से साफ हो जाती है।
यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अपनी चांदी की ज्वेलरी, पूजा के बर्तन या सिल्वर कटलरी को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं। ध्यान रखें कि सफाई के बाद चांदी को साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लें। शेफ पंकज का यह नुस्खा ना सिर्फ आसान है, बल्कि पूरी तरह नेचुरल और बजट-फ्रेंडली भी है। अब अगली बार जब आपकी चांदी काली पड़े, तो महंगी पॉलिश नहीं बल्कि अपनी रसोई का सहारा लें।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




