Life Lessons From Maa Durga: मां दुर्गा से सीखें जीवन जीने की सीख, लाइफ में मिलेगी सफलता
Life Lessons From Maa Durga: महिलाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य पर टिके रहने के लिए देवी दुर्गा के जीवन रहस्य और स्तुति से सीख लेनी चाहिए। जिससे कि लाइफ में सक्सेस मिल सके।

महिलाएं अगर लाइफ में सक्सेस पाना चाहती हैं। फिर वो चाहे किसी भी फील्ड में हो उन्हें मां दुर्गा के रूप से जरूर सीख लेनी चाहिए। जिसकी मदद से वो केवल करियर ही नहीं बल्कि हर काम में सफलता पा सकती हैं। देवी दुर्गा को शक्ति और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। उनके रूप से कई बातों को समझकर लाइफ में सफलता पाने की सीख ली जा सकती है।
अपने अंदर की शक्ति को पहचानें
देवी दुर्गा के रूप को देखा जाए तो उनके हर हाथ में एक हथियार है। जो ये बताने के लिए है कि उनकी शक्ति अपार है। शक्ति के प्रतीक के रूप में उन्हें पूजा जाता है। महिलाओं को मां दुर्गा के रूप से सीख लेनी चाहिए। और अपने अंदर की शक्ति को जरूर पहचानना चाहिए। जिसकी मदद से हर काम को करने के लिए आत्मविश्वास भी मिलता है और उस काम में सफलता भी।
डर को पहचानें
देवी दुर्गा राक्षम महिषासुर को हराकर विजय पाती हैं। उनकी स्तुति से सीख ली जा सकती है कि जीवन में आ रही चुनौतियों से बचकर भागने की बजाय उसका डटकर सामना करना चाहिए। तभी सफलता मिलती है।
लैंगिक समानता को बढाती हैं
देवी दुर्गा के रूप से सीख लेनी चाहिए कि महिलाओं को अपने पुरुषत्व और महिलाओं के गुणों में बैलेंस बनाकर रखना चाहिए। वो अपने रूप और सौंदर्य के साथ ही शक्ति का भी प्रतीक हैं। महिला को अपने अंदर दोनों गुणों के होने पर उसे बैलेंस बनाकर चलने की सीख देती हैं।
रिश्तों का महत्व सिखाती हैं
देवी दुर्गा का रूप अपने दोनों बेटों भगवान गणेश और कार्तिकेय के साथ बेहद आत्मीय है। इससे सीख मिलती है कि महिला को अपने जीवन में रिश्तों को पूरे भाव के साथ निभाना चाहिए। मातृत्व भाव के साथ रिश्तों की सुरक्षा करनी चाहिए।
चुनौतियां होने पर भी लक्ष्य पर टिके रहें
देवी दुर्गा की तरह महिषासुर जैसी चुनौतियों के होने पर भी अपने लक्ष्य पर टिके रहें। स्वभाव में स्थिरता और दृढ्ता ही देवी दुर्गा की विशेषता है। जिसे महिलाओं को जरूर सीखना चाहिए।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


