
निगेटिव एनर्जी को कहें बाय-बाय! अपनाएं स्पिरिचुअल कोच का ये 5 मिनट ऑरा क्लींज रूटीन
हमारी ऊर्जा या ‘ऑरा’ रोज कई तरह की निगेटिविटी से प्रभावित होती है। स्पिरिचुअल कोच मोहित ताहिलयानी बताते हैं कि यदि हम रोज 5 मिनट भी ऑरा क्लेंजिंग करें तो मानसिक शांति, पॉजिटिविटी और फोकस कई गुना बढ़ जाता है।
हम दिनभर जाने-अनजाने कई तरह की एनर्जी से प्रभावित होते हैं- कभी लोगों की सोच, कभी माहौल, तो कभी पुरानी यादें हमारी ऊर्जा को भारी बना देती हैं। इसका सीधा असर हमारे मूड, नींद और मानसिक संतुलन पर दिखता है। ऐसे में ‘ऑरा क्लीनिंग’ एक जरूरी स्पिरिचुअल प्रैक्टिस है जो मन, शरीर और ऊर्जा को हल्का और संतुलित बना सकती है। स्पिरिचुअल कोच मोहित ताहिलियानी बताते हैं कि सिर्फ 5 मिनट में आप अपनी ऑरा को रिफ्रेश कर सकते हैं और अपने दिन की शुरुआत पॉजिटिव एनर्जी के साथ कर सकते हैं।
- सबसे पहले, गहरी सांस छोड़कर पिछले दिन का तनाव, चिंता या भारीपन बाहर निकालें। इससे दिमाग शांत होता है और ऊर्जा का प्रवाह खुलता है। तीन से पांच गहरी सांसें पर्याप्त होती हैं।
- अब अपनी आंखें बंद करें और कल्पना करें कि एक मुलायम सफेद रोशनी आपके पूरे शरीर को घेर रही है। इस रोशनी को डर, दुख, गुस्सा या नकारात्मक ऊर्जा को पिघलाते हुए महसूस करें। यह विज़ुअलाइजेशन ऑरा को शुद्ध करता है और शरीर को हल्का बनाता है।
- हम दिनभर भावनात्मक तौर पर कई लोगों से “एनर्जेटिकली” जुड़े रहते हैं। कल्पना करें कि सफेद रोशनी आपके आसपास बने अनचाहे ऊर्जावान धागों को काट रही है। यह प्रक्रिया मन को स्वतंत्र और शांत महसूस कराती है।
- नमक को नहाते समय पानी में मिलाना ऑरा को शुद्ध करने का सबसे आसान तरीका है। नमक नेगेटिव ऊर्जा को खींचता है और मन हल्का महसूस करवाता है।
- अंत में अपने जीवन की छोटी-छोटी चीजों के लिए कृतज्ञता महसूस करें। यह पॉजिटिव फ्रीक्वेंसी को सक्रिय करता है और आपकी ऑरा को तेज, चमकदार और मैग्नेटिक बनाता है।
सकारात्मक जीवन का मंत्र: मोहित ताहिलियानी के अनुसार, यह 5-मिनट की रूटीन सुबह या रात कभी भी की जा सकती है। इससे मानसिक स्पष्टता बढ़ती है, भावनात्मक संतुलन मिलता है और दिनभर आप ऊर्जावान बने रहते हैं। यह एक शक्तिशाली तकनीक है जो आपके अंदर की पॉजिटिव एनर्जी को पुनर्जीवित कर देती है।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




