योगाचार्य हंसा ने बताया हैप्पी लाइफ के 7 सीक्रेट, हर इंसान को जानना चाहिए
Secrets Of Happy Life: लाइफ में खुशहाल रहना है तो ये एक दिन में होना पॉसिबल नही है। इसके लिए हर दिन कोशिश करनी होगी, अपनी आदतों में बदलाव लाने होंगे। योगाचार्य हंसा ने हैप्पी लाइफ के 7 सीक्रेट शेयर किए हैं। जिसे हर इंसान को जानना चाहिए।

आपने नोटिस किया होगा कुछ लोग हमेशा खुश होते हैं। उनकी लाइफ में बड़ी से बड़ी मुश्किलें आ जाए लेकिन वो उसे भी पार कर लेते हैं। दरअसल, इस हैप्पीनेस का राज उनकी सेहत में छिपा होता है। हेल्दी बॉडी में हेल्दी माइंड होता है जो आपको सही रास्ता दिखाने और नयी चीजों को सीखने, आगे बढ़ने में मदद करता है। तो अगर आप चाहते हैं कि हैप्पी लाइफ जिए तो सबसे पहले सेहत को सुधारें, और सेहत में सुधार एक दिन नहीं बल्कि हर दिन की कोशिश के बाद होता है। जब आप अपनी आदतों में बदलाव करते हैं तो हेल्थ में भी वो चेंज नजर आता है। नतीजा आपका मन खुश रहता है और आप ज्यादा हैप्पी रहते हैं। योगाचार्य हंसा योगेंद्र ने अपनी किताब में हैप्पी लाइफ के 7 सीक्रेट शेयर किए हैं।
अपने वर्क लाइफ को बैलेंस करें
हैप्पी लाइफ जीना है तो सबसे पहले अपने वर्क लाइफ को बैलेंस करें। काम करना इंसान की जरूरत है लेकिन काम से खुद को बिल्कुल थका लेना ठीक नहीं। इसलिए अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाकर रखें।
सोच बदलना है जरूरी
माइंड में जितना ज्यादा निगेटिव विचार आएंगे वो स्ट्रेस को बढ़ाएंगे। स्ट्रेस कॉर्टिसोल लेवल को बढ़ाता है जिससे बॉडी में इंफ्लेमेशन और क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ता जाता है। इसलिए अपनी सोच को बदलना जरूरी है। पॉजिटिव माइंटसेट ना केवल हेल्थ को बदलता है बल्कि आपको लाइफ में कई सारे बदलाव देखने को मिलते हैं।
सोशल लाइफ है जरूरी
हैप्पी रहने में आपकी सोशल लाइफ का भी खास योगदान होता है। योगाचार्य हंसा कहती हैं कि जब आप पर्सनली लोगों से मिलते हैं तो उनसे कनेक्ट हो पाते हैं। जबकि सोशल मीडिया पर या डिजिटली इमोशनली कनेक्ट नहीं हो पाते। इसलिए अगर हैप्पी लाइफ जीना है तो पर्सनली लोगों से कनेक्ट होने की कोशिश करें, डिजीटली नहीं।
रिश्तों को संभालें
हैप्पी लाइफ का एक मंत्र खुशहाल रिश्ते भी होते हैं। मनुष्य सामाजिक प्राणी है और उसने अपने आसपास बहुत सारे रिश्तों को बुना है। तो अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो प्यार से उन रिश्तों को समझें और निभाएं। कई बार ये रिलेशनशिप ही आपको खुश रहने में मदद करते हैं।
गुड स्लीप
हेल्दी और हैप्पी दोनों के लिए नींद अच्छी होना जरूरी है। नींद केवल बॉडी को रिसेट नहीं करती बल्कि ये माइंड को भी रीसेट करती है। जिससे हैप्पी हार्मोंस रिलीज होते हैं और आप ज्यादा खुश महसूस करते हैं।
आपका फूड
माइंडफुल ईटिंग और सोचसमझ कर खाना। इन दिनों खानपान को लेकर अवेयरनेस फैली है। हमे अपने शरीर की जरूरत के मुताबिक भोजन करना चाहिए। गैर जरूरी,जंकफूड जैसे फूड्स शरीर को बीमार बना रहे हैं। अपनी हैबिट में माइंडफुल ईटिंग को शामिल करें। जिससे आप हेल्दी रह सकें।
योगासन
हैप्पी लाइफ का सबसे लास्ट और सबसे खास सीक्रेट है योगासन, जो आपको हेल्दी रहने में मदद करता है। फिजिकली और मेंटली हेल्दी रहने के लिए अपनी आदतों में योगासन को शामिल करें। ये बॉडी और माइंड का कनेक्शन बनाते हैं और हेल्दी रहने में मदद करते हैं।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


