Quotes of the Day: यूपीएससी ही नहीं, जीवन की परिक्षा में भी काम आएंगे विकास दिव्यकीर्ति के ये 10 विचार!
Quotes of the day: सक्सेसफुल होना तो सभी चाहते हैं लेकिन रास्ते में भटकाव इतना है कि सफलता तक पहुंचना कई बार नामुमकिन लगने लगता है। ऐसे में विकास सर के मोटिवेशनल कोट्स आपको लाइफ में सही दिशा दिखाने का काम कर सकते हैं।

विकास दिव्यकीर्ति सर की बातें सिर्फ उन्हीं छात्रों के लिए नहीं हैं जो यूपीएससी क्रैक करने का सपना देख रहे हैं। बल्कि आप जीवन में कुछ भी कर रहे हों, अगर आपका लक्ष्य एक बेहतर लाइफ जीना है तो उनकी बातें आपको जरूर सुननी चाहिए। वे अक्सर अपनी विडियोज या लेक्चर्स में जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर बातचीत करते नजर आते हैं, जो छात्रों के लिए तो अमूल्य होती ही है। लेकिन एक बेहतर इंसान बनने के लिए भी हर किसी को ये बातें अपने जीवन में उतारनी जरूर चाहिए। लाइफ में सक्सेसफुल होना तो सभी चाहते हैं लेकिन रास्ते में भटकाव इतना है कि सफलता तक पहुंचना कई बार नामुमकिन लगने लगता है। ऐसे में विकास सर के मोटिवेशनल कोट्स आपको लाइफ में सही दिशा दिखाने का काम कर सकते हैं और बिना निराशा के आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
हर चीज को बहुत ज्यादा सीरियस लेने की जरूरत नहीं
जिस यूनिवर्स को ले कर हम बहुत खुश रहते हैं, ऐसे-ऐसे कितने यूनिवर्स हैं पता नहीं। एक यूनिवर्स में कितनी गैलेक्सीज हैं, पता नहीं। एक गैलेक्सी में कितने स्टार्स हैं पता नहीं। उसमें से एक गैलेक्सी मिल्की वे के एक स्टार सूर्य के नौ ग्रहों में से एक गृह पृथ्वी के दो सौ देशों में से एक देश की एक ट्रिलियन स्पीशीज में से एक होमो सेपियंस में 140 करोड़ में से एक मैं हूं। मैं खुद को कितना सीरियसली लूं?
रिजेक्शन सीखना बहुत जरूरी है
जीवन में सीखने के लिए बहुत जरूरी चीज ये सीखना है कि मुझे रिजेक्ट किया जा सकता है। रिजेक्शन को सीखना बहुत जरूरी है।
सब कुछ अपने समय पर ही होता है
विकास सर अक्सर अपनी विडियोज में एक दोहा काफी बार कहते हैं- 'धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय; माली सींचे सौ घड़ा, ऋतु आवे फल होय'।
मन के हारे हार है
मैदान में हारा हुआ फिर से जीत सकता है परंतु मन से हारा कभी जीत नहीं सकता।
पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ें
क्यों डरे जिंदगी में क्या होगा। कुछ ना होगा तो तजुर्बा होगा।
खुद से बात करने के लिए निकालें समय
दुनिया की चकाचौंध में हम खुद से बात करना भूल जाते हैं। हर दिन कुछ समय अपने आप से बात करने के लिए निकालें।
आपके व्यवहार से पता चलते हैं संस्कार
नजर से नजरिए का, स्पर्श से नियत का, भाषा से भाव का, बहस से ज्ञान का और व्यवहार से संस्कार का पता चल ही जाता है।
अपना ध्यान कहां लगाते हैं ये जरूर देखें
आप जिस पर ध्यान देना छोड़ देंगे उसका नष्ट होना स्वाभाविक है। फिर चाहे वह स्वास्थ्य हो, धन हो, व्यापार हो, संगत हो या फिर कोई रिश्ता।
लाइफ आपकी सोच पर निर्भर करती है
हमारी लाइफ हमारी सोच पर निर्भर करती है। मान लिया तो मस्त है, वरना कष्ट ही कष्ट हैं।
खुद पर भरोसा रखना है जरूरी
खुद पर इतना कॉन्फिडेंस रखिए कि आप कुछ अच्छा कर लेंगे। वो कहते हैं ना 'हम भी दरिया हैं, हमें अपना हुनर मालूम है; जिस तरफ भी चल पड़ेंगे, रास्ता हो जाएगा'।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



