Quotes of the day: जीवन में कोई भी उलझन हो, नीम करौली बाबा के ये 10 विचार दिखाएंगे सही रास्ता!

Feb 16, 2026 06:16 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Quotes of the day: उत्तराखंड के नीम करौली धाम में सैकड़ों भक्त रोज दर्शन के लिए आते हैं और बाबा के विचार ही उनका मार्गदर्शन करते हैं। जीवन में कोई भी उलझन हो, बाबा के ये विचार आपको सही मार्ग दिखाने में मदद करेंगे।

Quotes of the day: जीवन में कोई भी उलझन हो, नीम करौली बाबा के ये 10 विचार दिखाएंगे सही रास्ता!

भारत की पवित्र भूमि पर कई साधु संत हुए, जिन्होंने आध्यात्म के साथ साथ मानवता का भी पाठ पढ़ाया। दया, भक्ति, धर्म, गुण, चरित्र, प्रेम और ईश्वर जैसे सभी विषयों पर खुलकर बात की। नीम करौली बाबा भी उन्हीं संतों से से एक हुए। अपने सादगी भरे जीवन से उन्होंने लोगों को प्रेरित तो किया ही, साथ ही जीवन की उलझनों से निपटने के लिए भी जरूरी सलाह दीं। आज भी उत्तराखंड के नीम करौली धाम में सैकड़ों भक्त रोज दर्शन के लिए आते हैं और बाबा के विचार ही उनका मार्गदर्शन करते हैं। जीवन में कोई भी उलझन हो, समझ ना आ रहा हो क्या करना है, लगातार परेशानी बनी रहती हो, बाबा के ये विचार आपको सही मार्ग दिखाने में मदद करेंगे।

अंत में सब अच्छा ही होता है

जो भी होता है, वह ईश्वर की मर्जी से होता है और अंत में अच्छा ही होता है। इसलिए हमें हर परिस्थित में धैर्य और भरोसा बनाए रखना चाहिए।

जीवन को सही दिशा देने के लिए जरूरी हैं प्रेम और विश्वास

जीवन को सही दिशा देने के लिए प्रेम और विश्वास दोनों ही बहुत जरूरी हैं। इन्हीं से इंसान सही फैसले ले पाता है और आगे बढ़ता है।

हर मुश्किल को आसान बनाता है प्रेम

जिसके दिल में प्रेम होता है, उसके जीवन की राह खुद ब खुद उजली हो जाती है। प्रेम से भरा इंसान हर मुश्किल को आसान बना लेता है।

अगले पल की भी खबर नहीं

आप सौ साल की योजना तो बना सकते हैं लेकिन आप नहीं जानते हैं कि अगले पल क्या होगा।

एक जगह रुकना है परेशानी की जड़

चलता हुआ योगी और बहती हुई नदी, वहां कभी गंदगी, मैल या अशुद्धि नहीं टिकती। इसलिए जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहना जरूरी है।

सब कुछ अपने समय पर होता है

यह मत सोचो कि तुम्हें जीवन में देर हो गई है, हर फूल अपने समय पर खिलता है।

चिंता व्यर्थ है

सब कुछ आपके नियंत्रण में नहीं है, इसलिए चिंता करना छोड़ दें। जो आपके हाथ में नहीं है, उसे उसके हाथ में सौंप दें जो पूरे संसार को चला रहा है।

सत्य की हार कभी नहीं होती

सत्य कभी नहीं हारता। हो सकता है कि कुछ देर के लिए झूठ हावी हो जाए, लेकिन अंत में जीत हमेशा सत्य की ही होती है। इसलिए हर हाल में ईमानदारी और सच्चाई पर टिके रहें। यह आपको समाज में सम्मान और मानसिक शांति दोनों देगा।

सोच समझकर बोलें शब्द

मन खराब हो तो भी खराब शब्द ना बोलें। बाद में मन सही हो सकता है लेकिन बोले गए शब्द नहीं।

बहुत सीधा है कर्मों का गणित

कर्मों का गणित बहुत ही सीधा है, कर भला तो हो भला।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।