Quotes Of The Day: 'सक्सेजफुल बनने को नॉलेज है जरूरी…' सुष्मिता सेन की ये लाइनें लाइफ में कामयाब होने में करेंगी मदद
Sushmita Sen Quotes For Success: लाइफ में सक्सेजफुल होना है तो अपने आसपास के लोगों के उदाहरण लेने के साथ हर फील्ड की सक्सेजफुल हस्तियों को अपना आइडल बनाना चाहिए। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की ये लाइनें बताएंगी सक्सेज बस एक दिन की नहीं हर दिन-हर रात की मेहनत का नतीजा होती है।

Quotes Of The Day: पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन एक एक्ट्रेस और एक मां है, जिन्होंने बगैर शादी दो बेटियों को गोद लिया है। लाइफ में कामयाब होने और आगे बढ़ने के लिए हमेशा इंसान को ऐसे लोगों को देखकर मोटिवेशन लेते रहना चाहिए जो कुछ अलग, नया और हटकर करना पसंद करते हैं। रास्तों की भीड़ पर तो सभी चलते हैं लेकिन नाम उनका होता है जो पगदंडिया चुनकर अपने रास्ते खुद बनाते हैं। मंजिल पर पहुंचने के बाद ऐसे ही लोगों के हाथ में कामयाबी होती है। सुष्मिता सेन का एक्ट्रेसेज की दुनिया में अलग नाम और मुकाम है। सक्सेज होने के लिए उनके विचार अलग है। सुष्मिता सेन के ये विचार आपको भी लाइफ में आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने के लिए प्रेरणा देंगे।
Quotes Of The Day: Sushmita Sen
1) "मुझे नहीं पता कि 'पर्याप्त' क्या है, लेकिन जब तक मैं अपनी पूरी क्षमता के साथ वह सब कुछ करती हूं जो मैं करना चाहती हूं, मेरे लिए वही सफलता है।"
2) मुझे असफलता का कोई डर नहीं है… मैंने अपने जीवन की एक महत्वपूर्ण बात को स्वीकार कर लिया है। मैं पूरी तरह से परफेक्ट नहीं हूं। आप भी कभी न कभी असफल होंगे ही।
3) कई मायनों में, सब कुछ हमसे ही शुरू होता है और हम पर ही खत्म होता है। और थोड़ा स्वार्थी होना कोई बुरी बात नहीं है। लेकिन खुद को स्वार्थी मानने से इनकार करना बुरी बात है।
4) सिर्फ इसलिए कि एक महिला बच्चे को जन्म देती है, इसका मतलब यह नहीं है कि वह मां बन जाती है। वह बच्चे का पालन-पोषण कैसे करती है, यही उसे मां बनाता है।"
5) ज्ञान से खुद को तैयार करें। एक दिन यह आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी।
6) अपना रास्ता खुद बनाओ, बीच में भटकना नहीं है।
7) अपने सपने को याद रखें… हर दिन एक ऐसा काम करें जिससे आपको डर लगता है। चीजों से आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका उनसे गुजरना है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


