Quotes of the day: कैसे मिलती है रातोंरात सफलता? कप्तान सूर्यकुमार यादव की ये 11 बातें बांध लें गांठ

Mar 09, 2026 06:45 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बेहद मेहनती और दमदार खिलाड़ी हैं। SKY की कुछ बातें हैं, जो हर किसी को गांठ बांध लेनी चाहिए। उनकी बातों में सफलता का राज और आत्मविश्वास छिपा हुआ है। 

Quotes of the day: कैसे मिलती है रातोंरात सफलता? कप्तान सूर्यकुमार यादव की ये 11 बातें बांध लें गांठ

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा दिया। विश्व कप मैच के दौरान मिस्टर 360 का अलग रूप देखने को मिला। मैच के बाद SKY भावुक हो गए है और पिच की मिट्टी चूमते हुए नजर आए। उनकी आंखों में खुशी के आंसू साफ झलक रहे थे। सूर्यकुमार यादव को शॉर्ट में SKY कहा जाता है और उन्हें मिस्टर 360 डिग्री के नाम से भी जाना जाता है। उनकी बैटिंग बिल्कुल निडर होती है, जो उनके आत्मविश्वास को साफतौर पर दिखाती है। सूर्यकुमार यादव हमेशा अनुशासन में रहते हुए खेलते हैं लेकिन उनका मानना है कि अगर आपको किसी चीज से सच्चा प्यार है तो उसमें जीत पक्का मिलती है। वह मेहनत करने से कभी नहीं कतराते हैं और हर दिन घंटों प्रैक्टिस करते हैं। सूर्यकुमार यादव की कुछ बातें हैं, जो हर युवा को गांठ बांध लेनी चाहिए। सफलता, मेहनत, स्ट्रगल, आत्मविश्वास और नजरिए को लेकर उनका कुछ अलग कहता है।

SKY के 11 मोटिवेशनल कोट्स-

1- जब आप सालों तक मेहनत करेंगे तब एक दिन ऐसा आएगा कि आपको रातोंरात सफलता मिल जाएगी। इस सफलता पर आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन अपनी मेहनत को ईमानदारी से करना।

2- मैं कभी खुद पर भरोसा करना नहीं छोड़ता फिर चाहे जीतने के चांस कितने की कम क्यों न हो। जब आप खुद पर भरोसा करते हैं, तो मैजिक होता है।

3- जिंदगी में स्ट्रगल करना काफी जरूरी है, ये आपको धैर्य रखना सिखाता है और आपके कैरेक्टर को नई शक्ल दे देता है। स्ट्रगल के बाद आप वो नहीं रहते, जो पहले थे।

4- आप ने पर्दे के पीछे कितनी मेहनत की है, इसका पता आपको परफॉर्मेंस में लग जाता है। जब मैं मैच खेलता हूं, तब मुझे समझ आ जाता है कि मैंने कितनी मेहनत की है।

5- आत्मविश्वास तैयारी से आता है अभिमान से नहीं। जब आपका आत्मविश्वास अभिमान में बदल जाए तो आपको जीत नहीं दिला सकता।

6- मैं खुद की पीठ हमेशा थपथपाता हूं, फिर चाहे कोई भी सिचुएशन हो। अगर मैं हारता भी हूं तब भी मैं खुद की मेहनत के लिए अपने को शाबाशी देता हूं। इससे मेरा कॉन्फिडेंस बूस्ट होता है।

7- जब आप लक्ष्य पर फोकस करते हो तब प्रेशर लेना काफी आसान हो जाता है। फिर जीत का प्रेशर नहीं रहता, क्योंकि आपकी तैयारी अच्छी हुई होती है।

8- आपकी मानसिक स्पष्टता उतनी ही जरूरी है, जितना फिजिकल फिटनेस। अगर आप दिमाग से शांत नहीं हो तो कुछ भी हासिल नहीं कर सकते।

9- मैं हमेशा सीखने की कोशिश करता हूं। टीम लीड होने के बाद भी मैं अपने सीनियर्स और जूनियर्स से कुछ न कुछ सीखता रहता हूं, इससे मुझे अच्छा फील होता है।

10- मैं हमेशा शांत रहने की कोशिश करता हूं और हमेशा अपने गेम पर विश्वास करता हूं। आप जो भी चीज कर रहे हैं, उस पर भरोसा करें और अपनी मेहनत पर भी।

11- मेरी अपनी जीत से पहले टीम की सफलता मेरे लिए पहले आती है। टीम जीतेगी तो मैं अपने आप जीत जाऊंगा। उससे मुझे ज्यादा खुशी मिलेगी।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।