Quotes of the day: कामयाबी, मेहनत और सपनें.. शाहरुख खान की ये 10 बातें बदल देंगी आपकी लाइफ!

Feb 06, 2026 06:20 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कहते हैं कि सफल लोग कुछ अलग नहीं करते, बस हर चीज को अलग ढंग से करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए शाहरुख खान के कुछ मोटिवेशनल कोट्स ले कर आए हैं, जो जीवन को ले कर आपको एक अलग ही नजरिया देंगे।

Quotes of the day: कामयाबी, मेहनत और सपनें.. शाहरुख खान की ये 10 बातें बदल देंगी आपकी लाइफ!

बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं की बात हो तो शाहरुख खान का नाम टॉप पर आता है। उन्होंने अपने करियर में जो बुलंदी, शोहरत, पॉपुलैरिटी और लोगों का प्यार जीता है, बहुत ही कम लोग उस मुकाम तक पहुंच पाते हैं। दिलचस्प बात ये है कि किंग खान को ये सारी शोहरत और कामयाबी उसी कठिन संघर्ष के बाद मिली है, जो लगभग हर आम युवा को झेलना पड़ता है। इतनी कड़ी मेहनत और जुनून के बाद वो इस मुकाम पर इसलिए भी हैं क्योंकि उनका माइंडसेट भी कुछ ऐसा ही है। कहते हैं ना कि सफल लोग कुछ अलग नहीं करते, बस हर चीज को अलग ढंग से करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए शाहरुख खान के कुछ मोटिवेशनल कोट्स ले कर आए हैं, जो जीवन को ले कर आपको एक अलग ही नजरिया देंगे।

कठिन समय से ऐसे करें डील

लाइफ में ऐसा समय भी आएगा जब कुछ भी सही नहीं चल रहा होगा। लेकिन ऐसी स्थिति में आपको घबराना नहीं है। इस दौरान शायद आपको थोड़ी सी शर्मिंदगी भी महसूस करनी पड़े लेकिन यकीन मानिए आप इसे झेल जाएंगे। बस आपको थोड़ा-थोड़ा आगे बढ़ते रहना है।

खुद में विश्वास रखें

हमेशा खुद पर विश्वास रखें कि आप सबसे बेस्ट हैं। दूसरे क्या हैं, कैसे हैं, इसके बारे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।

किसी और का सपना मत जियो

खूब पढ़ो, खूब मेहनत करो, डटकर लाइफ का मुकाबला करो। किसी भी नियम से बंधे मत रहो, जो तुम्हें आगे बढ़ने से रोकता है। दूसरों को नुकसान मत पहुंचाओ और जीवन में कभी भी किसी दूसरे का सपना मत जियो।

लोगों की बातों को इग्नोर करना सीखें

आप अपनी लाइफ खुद को लोगों के आगे एक्सप्लेन करते हुए नहीं गुजार कर सकते हैं। जीवन में आपको ये वाकई सीखना पड़ेगा कि लोग आपके बारे में ऐसा बहुत कुछ कहेंगे जिसे आपको नजरअंदाज करना ही पड़ेगा।

डर में रहकर ना बिताएं जिंदगी

अपने डर को एक डिब्बा ना बनने दें, जिसमें आप बंद ही हो जाएं। उनसे बाहर निकलें, उन्हें खोलें और अपनी सबसे बड़ी हिम्मत में बदल दें।

कभी-कभी पीछे भी हटना पड़ता है

कभी-कभी आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ कदम पीछे की ओर भी लेने पड़ते हैं। ऐसा करने में कोई नुकसान नहीं है अगर कोई चीज आपको कुछ देर के लिए दुख दे रही है, लेकिन लंबे समय में उससे फायदा ही है।

खुद का रास्ता बनाना पड़ेगा

जो भी चीज आपको पीछे की तरफ खींच रही है, वो तब तक नहीं जाने वाली, जब तक आप खुद के लिए खड़े ना हों और उसके विपरीत अपना रास्ता ना बनाएं। शिकायतें करना बंद करें और आगे की तरफ बढ़ना शुरू करें।

टूटना भी खूबसूरत है

मैंने ये महसूस किया है कि आपको कोई जरूरत पूरी करने के लिए हमेशा फंक्शनल होने की जरूरत नहीं है। कभी-कभार जब चीजें टूट जाती हैं, तो उनके टुकड़ों से ही सबसे खूबसूरत चीजें बनकर तैयार होती हैं।

कर्म ही धर्म है

इस दुनिया में केवल एक ही धर्म है और वो है मेहनत।

सक्सेस और फेलियर लाइफ का हिस्सा हैं

सक्सेस और फेलियर महज लाइफ का एक हिस्सा हैं। ये दोनों ही परमानेंट नहीं हैं। सक्सेस से बेहतरीन टीचर तो फेलियर है क्योंकि ये आपको विनम्र बनाता है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।