Quote of the day: सपने पूरे करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की 11 बातें बांध लें गांठ
Quote of the day: जिंदगी में आप सफल तभी हो सकते हैं, जब आप कोई लक्ष्य तय कर लेते हैं। क्रिकेट की दुनिया का भगवान सचिन तेंदुलकर का कहना है कि किसी भी शॉर्टकट से आप सपनों को पूरा नहीं कर सकते हैं। चलिए उनके कुछ कोट्स आपको पढ़ाते हैं।

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के लोग आज भी दीवाने हैं। सचिन तेंदुलकर जब मैदान में उतरते थे तो सिर्फ उनका ही नाम चारों तरफ गूंजता था और लोग उन्हें आज भी क्रिकेट की दुनिया का भगवान मानते हैं। सचिन तेंदुलकर ने कई सपने देखें और उन्हें पूरा किया। सचिन तेंदुलकर लोगों को सफल होने के लिए अक्सर कुछ टिप्स देते हैं और उनका कहना है कि बिना लक्ष्य के कुछ हासिल नहीं होता। अगर आप अपने जीवन में सफल और अमीर बनना चाहते हैं, तो सचिन तेंदुलकर की कुछ बातों को गांठ बांध लें।
सचिन तेंदुलकर के मोटिवेशनल कोट्स-
1- सपनों का पीछा करो
सचिन तेंदुलकर का कहना है कि सपनों का पीछा करना कभी ना छोड़ो। अगर आप सपना देखते हैं और उसके पीछे लग जाते हो, तो वो जरूर पूरा होता है।
2- भाग्य का पत्थर
अगर भाग्य आप पर पत्थर फेंकता है, तो उसे चक्की का पत्थर मत बनने दीजिए। उसे मील का पत्थर बना दीजिए। मील का पत्थर तोड़कर ही लोग आगे बढ़ सकते हैं।
3- शॉर्टकट जैसा कुछ नहीं
जिंदगी जीना हो या फिर किसी सपने को पूरा करना हो, हमेशा सही रास्ता चुनें, फिर चाहे वो कितना भी लंबा हो। शॉर्टकट जैसा जिंदगी में कुछ नहीं होता।
4- विनम्र बने रहें
जीवन में कैसी भी स्थिति हो हमेशा दूसरों के साथ विनम्र बने रहें। ऐसे में लोग आपको असफल होने के बाद भी प्यार देंगे।
5- स्वास्थ्य धन है
आप सफल तभी हो सकते हैं, जब पूरे मन से काम को करें और इसमें आपका स्वास्थ्य सही रहे। स्वास्थ्य से बड़ा धन कुछ नहीं है, उसका ख्याल रखें।
6- काम पर फोकस
अगर आप अपने काम पर फोकस नहीं करते हैं, तो रिजल्ट कभी भी अच्छा नहीं पाएंगे। इसलिए हमेशा काम पर फोकस करें।
7- अच्छा या बुरा दिन
जरूरी नहीं कि आपका हर दिन अच्छा हो लेकिन आप किसी भी दिन को अच्छा बना सकते हैं। ये आपके ऊपर निर्भर करता है।
8- सीखना जरूरी है
आप जिंदगी के किसी भी पड़ाव या मुकाम पर पहुंच जाए, कभी भी सीखना बंद न करें। हमेशा और बेहतर बनने का प्रयास करें।
9- तुलना न करें
अपनी तुलना खुद से करेंगे तो हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे। मैंने अपनी तुलना किसी और से नहीं की और यही वजह है कि मैं सबसे अलग हूं।
10- चुनौतियों से न डरें
मैंने भी कई बार असफलता का सामना किया, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि मैंने अपने खेल से सबसे अहम सीख यह ली कि जब आप हारते हो तो आप दूसरी चुनौती के लिए तैयार हो जाते हो।
11- नफरत या प्यार
नफरत करना आसान है और प्यार करना मुश्किल। इसी तरह सारी चीजें काम करती हैं। सभी अच्छी चीजें हासिल करना मुश्किल है और बुरी चीजें पाना बहुत आसान है।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




