Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जीवन मंत्रQuote of the day: mahendra singh dhoni 10 motivational quotes for young people for successful life and career in hindi
Quote of the day: जिंदगी में अपार सफलता दिलाएंगी महेंद्र सिंह धोनी की 10 बातें, हमेशा हासिल करेंगे जीत

Quote of the day: जिंदगी में अपार सफलता दिलाएंगी महेंद्र सिंह धोनी की 10 बातें, हमेशा हासिल करेंगे जीत

संक्षेप:

Quote of the day: भारत के सबसे सफल कप्तान रह चुकें महेंद्र सिंह धोनी की सफलता की कहानियां आज भी लोग सुनते और सुनाते हैं। उनकी हर जीत प्रेरणा और सीख देती है कि आप हर मुश्किल में सफल हो सकते हैं। चलिए उनके कुछ खास कोट्स पढ़ते हैं।

Feb 08, 2026 07:29 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

MS Dhoni's Motivational Quotes: क्रिकेट की दुनिया का बड़ा नाम और भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नेतृत्व में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप-2007 और वनडे विश्व कप-2011 का खिताब जीता। माही को लोग दिल से प्यार करते हैं और उनसे इंस्पिरेशन लेते हैं। महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरित होकर कई लोगों ने क्रिकेट को सपना बनाया। माही की दमदार जिंदगी लोगों को आगे बढ़ने के लिए हौसला देती हैं और उनकी कुछ बातें आपको जिंदगी में अपार सफलता दिलाएंगी। अगर कभी भी जीवन में कठिन समय है, तो माही की इन बातों को गांठ बांध लें, आपको निराशा नहीं होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एम.एस. धोनी की 10 खास बातें-

1- आत्मविश्वास बनाए

उनका कहना है कि आत्मविश्वास हमेशा मेरे अच्छे गुणों में से एक रहा है। मैं हमेशा बहुत आश्वस्त रहता हूं। आत्मविश्वासी होना, आक्रामक होना मेरे स्वभाव में है और यह बात मेरी बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी लागू होती है। कॉन्फिडेंट होना अच्छा है लेकिन ओवर-कॉन्फिडेंट आपको डुबा सकता है।

2- प्रेशर न लें

महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि चाहे कैसा भी समय न रहा हो, मैंने खुद पर कभी भी दबाव नहीं बनने दिया। इसी वजह से मैंने अच्छा परफॉर्म किया। आप जब किसी चीज का प्रेशर लेते हैं, तो सही चीजें भी गलत हो सकती है।

3- गलतियों से सीखें

सीखना सबसे महत्वपूर्ण है और एक बार हुई गलतियों को वापस नहीं दोहराना चाहिए। जो हो गया सो हो गया। इससे आप भविष्य में वही गलती नहीं दोहराएंगे और आगे बढ़ेंगे।

4- कर्म सबसे बड़ा है

मैं खुद को हमेशा समझाता हूं कि भावनाओं से ऊपर कर्म होता है। जिस वक्‍त मैं मैदान पर होता हूं, उस समय पूरी योजना और तैयारी के साथ काम करता हूं। इससे खुद पर काबू पाने में मदद मिलती है। आप सिर्फ अपना अच्छा कर्म करें, बाकि सब ईश्वर देख लेंगे।

5- गट फीलिंग को सुनें

गट फीलिंग उन सभी अनुभवों के बारे में है जो आपने अपने जीवन में प्राप्त किए हैं। यह कठिन परिस्थितियों में रहने, क्या काम आया, क्या नहीं, यह जानने और फिर निर्णय लेने के बारे में है। अगर आपको लग रहा है ये सही नहीं है, तो उसमें कुछ हो सकता है।

6- हारना भी जरूरी है

एक हार आपको विनम्र बनाती है। अगर आप सिर्फ जीतते रहते हैं तो अब आपको यह समझ नहीं आता कि आपको किस क्षेत्र में काम करने की जरूरत है। हार के बार आप फिर से कुछ सीखेंगे और करेंगे।

7- सपना देखें

अगर आपके पास वास्तव में कोई सपना नहीं है, तो आप वास्तव में खुद को आगे नहीं बढ़ा सकते, आप वास्तव में नहीं जानते कि लक्ष्य क्या है।

8- कोशिश कम न करो

कभी भी हार मत मानो, बल्कि कोशिश और संघर्ष करते रहो। यही जिद हार को जीत में बदल देगी। वो लाइन याद रखो- कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

9- बड़ों की बात सुनो

अपने बड़ों की सलाह सुनें। इसलिए नहीं कि वे हमेशा सही होते हैं, बल्कि इसलिए कि उन्हें गलत होने का अनुभव अधिक होता है। हमें लगता है कि उन्हें कुछ पता नहीं है लेकिन गलतियों से सीखने का अनुभव उनके पास ज्यादा होता है।

10- वर्तमान में जिएं

मैं इस वर्तमान क्षण को बहुत पसंद करता हूं। मुझे चीजों का विश्लेषण करना बहुत पसंद है। न बीते कल की चिंता और न आने वाले भविष्य का प्रेशर, सिर्फ आज में जिएं और खुलकर जिएं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।