Quote of the day: जोश से भर देंगी खान सर की ये 9 बातें, जिंदगी की हर परीक्षा में मिलेगी सफलता

Feb 19, 2026 06:48 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Quote of the day: खान सर ऐसे टीचर हैं, जिन्होंने गांव से लेकर शहर तक अपनी अलग पहचान बनाई है। वह अपनी बातों और शिक्षा के जरिए लोगों को प्रेरित करते रहते हैं और हमेशा आगे बढ़ने का रास्ता बताते हैं। चलिए उनकी कुछ प्रेरणादायक बातें बताते हैं।

Quote of the day: जोश से भर देंगी खान सर की ये 9 बातें, जिंदगी की हर परीक्षा में मिलेगी सफलता

पटना के खान सर आज देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। वह एक ऐसे टीचर हैं, जो गांव से लेकर शहर तक अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। खान सर बच्चों को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरणा देते रहते हैं। उनकी मोटिवेशनल बातें विद्यार्थियों में जोश भर देती हैं और उन्हें हर परीक्षा में सफल होने के लिए प्रेरित करती हैं। अगर आप भी असफलता से निराश हो जाते हैं या फिर हार से डरते हैं, तो खान सर की 9 बातों को याद कर लें। उनकी इन बातों से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और हर परीक्षा में आप सफल होंगे।

खान सर के 9 खास मोटिवेशनल कोट्स-

1- मेहनत से दोस्ती करो

खान सर का कहना है कि अगर आपको सफल होना है तो मेहनत से दोस्ती करो और उसका साथ कभी न छोड़ो। मेहनत ही हर किसी का हथियार होता है, जो आप से कोई छीन नहीं सकता है। मेहनत बता देती है कि परिणाम कैसा मिलेगा वरना परिणाम तो बता ही देता हैं की आपकी मेहनत कैसी थी।

2- समय का सही इस्तेमाल

हर कोई समय को खर्च कर रहा है, लोगों को समय का सही इस्तेमाल करना नहीं आता है। खान सर का कहना है कि दिन में सभी के लिए 24 घंटे होते हैं लेकिन इसी 24 घंटे में किसी को प्यार करके पति बनने का शौक है और किसी को मेहनत करके करोड़पति बनने का। आप सोच लीजिए कि आपको क्या बनना है।

3- परेशानियां जरूरी है

खान सर का कहना है कि अगर जिंदगी में परेशानियां नहीं आएंगी तो सफलता का सही मजा नहीं मिलेगा। परेशानियों से कभी नहीं घबराइएगा क्योंकि आगे बढ़ने के लिए तकलीफ का होना जरूरी होता है, जैसे धूप में इंसान के पैर कभी नहीं रुकते, वैसे ही परेशानी में मेहनत करना बंद न करें।

4- पसीना बहाओ इतिहास बनाओ

खान सर कहते हैं कि जो पानी से नहाएगा वो लिबास बदलेगा जो पसीने से नहाएगा वो इतिहास बदलेगा। मतलब अगर आप मेहनत करते हैं यानी पसीना बहाते हैं, तो इतिहास बना सकते हैं। मेहनती लोग ही सफलता का मजा पाते हैं।

5- खुद को समय दें

आप अपने आप के ऊपर समय दीजिए खुद को डेवलप कीजिए। जब आप अपना समय खुद पर खर्च करते हैं, तो आप सफल और काबिल इंसान बनते हैं। जब आप खुद को इंप्रूव करेंगे, तभी लोग आपको गूगल पर सर्च करेंगे।

6- सख्त मिजाज रखें

खान सर का कहना है कि हर किसी के साथ नर्मी के साथ पेश मत आइये, कुछ जगहों पर आपको सख्त भी होना चाहिए। अगर समुद्र खारा नहीं होता, तो लोग उसका पानी भी पी जाते। वैसे ही अगर आप सख्त नहीं होंगे, तो लोग आपका फायदा उठाना शुरू कर देंगे।

7- आराम से पहले काम

इंसान के दिमाग की फितरत है आराम खोजना, लेकिन आप का कर्त्तव्य है, उसे कार्यशील बने रहने के लिए मोटिवेट करना। जब दिमाग कहे कि आराम के बाद काम, तब आप उससे कहो, पहले काम फिर मिलेगा आराम।

8- मंजिल पाने की जिद

सफल होना है, तो अपनी मंजिल को जिद बना लीजिए। खान सर कहते हैं- अपनी मंजिल को भुला कर जिया तो क्या जिया। दम है तुझमें तो उसे पाकर दिखा, लिख दे खून से अपनी कामयाबी की कहानी और बोल उस किस्मत से कि दम है तो मिटा के दिखा।

9- पहचान बनाओ

किसी भी पहचान से मिला काम बहुत देर तक नहीं रहता लेकिन आपकी मेहनत और काम से मिली पहचान जिंदगीभर आपके साथ रहती है। इसलिए मेहनत करो और फिर उस काम से पहचान बनाओ। तभी लोग आपको जानेंगे।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।