Quote of the Day: पॉजिटिविटी से भरी हैं अमिताभ बच्चन की ये 10 बातें, जीवन में कभी नहीं मानेंगे हार

Feb 26, 2026 06:37 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

Quote of the Day: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कड़ी मेहनत और संघर्षों के बाद अपना नाम बनाया। वह अपने संघर्षों से सीख लेकर लोगों को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं।

Quote of the Day: पॉजिटिविटी से भरी हैं अमिताभ बच्चन की ये 10 बातें, जीवन में कभी नहीं मानेंगे हार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने कड़ी मेहनत कर दशकों से इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है और आज भी लोग उनके काम का सम्मान करते हैं। उनकी एक्टिंग स्किल्स कमाल की है कि वह हर किरदार बखूबी निभा लेते हैं। बिग बी करोड़ों लोगों को प्रेरित करते हैं और हमेशा आगे बढ़ने के लिए कहते हैं। अमिताभ बच्चन ने कई संघर्षों के बाद सफलता हासिल की और खुद की अलग पहचान बनाई। करियर की शुरुआत में उन्हें काफी रिजेक्शन झेलने पड़े लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी बल्कि हमेशा कोशिश करते रहें। अमिताभ बच्चन देश के सभी युवाओं को भी हार न मानने के लिए प्रेरित करते हैं, चलिए उनके 10 मोटिवेशनल कोट्स आपको बताते हैं-

अमिताभ बच्चन के 10 अनमोल विचार-

1- मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे। बिग बी का कहना है कि अगर आप सफलता से पहले शोर मचा देंगे तो असफल होने पर शर्मिंदगी होगी, इसलिए अपनी मेहनत खामोशी से करो।

2- किसी खास रिश्ते को बचाने के लिए अगर आपको झुकना पड़े, तो झुक जाइये। हर जिद जीत की खबर नहीं होती। जिद में आप अनमोल रिश्ता खो सकते हैं।

3- अगर आपको जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल करना है, तो अपनी सोच को हमेशा पॉजिटिव रखो। तभी आप सफल हो सकते हैं।

4- उम्र का बढ़ना सिर्फ नंबर है लेकिन आप उस उम्र में क्या कर रहे हैं, ये जरूरी है। इसलिए उम्र को न गिनो, काम पर फोकस करो।

5- हर काम, छोटा या बड़ा, पूरी लगन से करना चाहिए.. क्योंकि काम ही आपको आपकी पहचान देता है। काम से सम्मान भी मिलेगा और प्यार भी वरना लोग आपको पहचानेंगे नहीं।

6- गलती करना कभी बुरा नहीं होता लेकिन उससे न सीखना और फिर से दोहराना बुरा होता है। इसलिए गलती से सीख लें और उसे दोबारा करने से बचें।

7- अपनी आलोचना का हमेशा स्वागत करना चाहिए वरना पता कैसे चलेगा की हमारी बात लोगों तक पहुंची है की नहीं। सिर्फ तारीफ मत सुनो।

8- मैं काम करते समय किसी विशेष तकनीकी का इस्तेमाल नहीं करता, बस मैं अपने काम को सच्चे मन और पूरी मेहनत के साथ करता हूं। ताकि मुझे सफलता मिले।

9- सफलता का मीठा स्वाद चखना है, तो असफलता और रिजेक्शन का कड़वा घूंट भी आपको पीना पड़ेगा। वरना सफलता मिलने पर मजा नहीं आएगा।

10- हर साधारण व्यक्ति में एक असाधारण प्रतिभा छुपी हुई होती है, बस हमे उसे बाहर निकालना होता है। खुद को पहचानो और उस दिशा में काम करो।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।