Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जीवन मंत्रPsychologist Shares a Simple 4 step Neuroscience Based Manifestation Technique
जो सोचोगे वो मिलेगा! साइकोलॉजिस्ट ने शेयर की 4 स्टेप मैनिफेस्टेशन ट्रिक, जो सचमें काम करती है

जो सोचोगे वो मिलेगा! साइकोलॉजिस्ट ने शेयर की 4 स्टेप मैनिफेस्टेशन ट्रिक, जो सचमें काम करती है

संक्षेप:

Manifestation Technique: साइकोलॉजिस्ट प्रिंसी सैनी ने एक बड़ी ही सिंपल सी मैनिफेस्टेशन टेक्नीक शेयर की है, जो न्यूरोसाइंस पर आधारित है। आइए इसे करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका समझते हैं।

Dec 16, 2025 11:01 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आपने 'मैनिफेस्टेशन' टेक्नीक के बारे में काफी बार सुना होगा। बहुत ही सिंपल शब्दों में अगर इसे समझें तो इसका मतलब है कि आप जैसा सोचते हैं, वैसा होता है। अब अगर आप अपने सोचने का तरीका बदल दें, तो हर वो चीज पॉसिबल है, जिसके आप सिर्फ सपने देखते आए हैं। कुछ लोगों को ये फालतू की बकवास लग सकती है लेकिन ये बहुत ही साइंटिफिक है। दरअसल जब आप अपने विचारों की एनर्जी किसी चीज में लगाते हैं, तो वो चीज आपकी तरह अट्रैक्ट होती है, ये सीधा सा नियम है। साइकोलॉजिस्ट प्रिंसी सैनी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बड़ी ही सिंपल सी मैनिफेस्टेशन टेक्नीक शेयर की है, जो न्यूरोसाइंस पर आधारित है। आइए इसे करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका समझते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्टेप 1: जो चाहिए उसे लिखें

पहला स्टेप साइकोलॉजिस्ट बताती हैं कि आपको जो भी कुछ चाहिए, जैसे घर, गाड़ी, जॉब या कोई भी चीज, उसे सबसे पहले एक जगह लिखें। इससे आप बेहतर समझ पाएंगे कि असल में आपको क्या चाहिए। अपनी डिजायर्स को एकदम स्पेसिफिक रखिए, उनमें कोई भी घुमावदार बातें ना कीजिए।

स्टेप 2: अगर वो मिल जाए, तो आप कैसा महसूस करेंगे

अब जब आपने अपना कोई गोल या विश लिख दी है, तो एक बार महसूस कर के देखिए कि अगर वो चीज आपको मिल जाए तो आप कैसा महसूस करेंगे। उदाहरण के लिए अगर आप एक घर चाहते हैं, तो क्या आपको सेफ महसूस होगा या खुशी मिलेगी। केवल सतही जवाब ना दें, बल्कि अपने भीतर झांककर देखें कि आप वाकई इस चीज को क्यों चाहते हैं।

स्टेप 3: वो फीलिंग कब-कब महसूस की है, लिखें

साइकोलॉजिस्ट कहती हैं कि तीसरे स्टेप में आपको लिखना है कि ये फीलिंग आपकी लाइफ में अभी कैसे मौजूद है। आप कोई भी छोटी-छोटी चीजें लिख सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपको कोई जॉब चाहिए, जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। अब लिखिए कि आपको संतुष्टि और किन-किन चीजों से मिली है, वो दिन में छोले चावल खाना भी हो सकता है।

स्टेप 4: उस फीलिंग को गहराई से महसूस करें

अब आप जो भी फीलिंग चाहते हैं, चाहे वो खुशी हो, संतुष्टि हो या सेफ्टी हो, उसे कुछ देर के लिए गहराई से महसूस करें। लगभग 30 सेकंड के लिए ऐसा सोचें कि आप वही महसूस कर रहे हैं, अपनी बॉडी में वैसी सेंसेशन फील करें।

कैसे काम करती है ये मैनिफेस्टेशन टेक्नीक?

साइकॉलोजिस्ट कहती हैं कि ये ट्रिक आपके दिमाग के 'रेटिकुलर एक्टिवेशन' सिस्टम को ट्रेन करती है। ये आपके दिमाग और बॉडी की एल्गोरिदम को ट्रेन करने जैसा है कि आपको ऐसी फीलिंग और भी चाहिए। ये ट्रिक दो काम करती है, पहला आपको जो चाहिए वो आपकी लाइफ में ले कर आती है और दूसरा, जो कुछ आपकी लाइफ में है, आप उसे भी अहमियत देने लगते हैं।

ये भी पढ़ें:खाना बनाते हुए नहीं करनी चाहिए ये 5 गलतियां, लाइफ में आती है नेगेटिविटी
ये भी पढ़ें:मेहनत के बाद भी नहीं मिलेगी सक्सेस, अगर ऐसा सोचते हैं, सोल हीलर ने दी चेतवनी!
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।