Premanand Ji Maharaj Quotes: जीवन में प्रेम और संतोष...पढ़ें प्रेमानंद जी महाराज के 7 अनमोल विचार, बदल जाएगी जिंदगी
जिंदगी को बेहतर तरीके से जीना चाहते हैं और अपनी सोच बदलनी है, तो प्रेमानंद जी महाराज के इन 7 विचारों पर एक नजर जरूर डालें। उनके विचार जिंदगी जीने का सही तरीका बताते हैं।

Premanand Ji Maharaj Quotes: प्रेमानंद जी महाराज ऐसे संत हैं, जो इन दिनों युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं और लोग उनकी बातों-विचारों को सुनना पसंद करते हैं। सिर्फ युवा ही नहीं बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी उनकी शरण में जा चुके हैं। क्रिकेटर विराट कोहली कई बार प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंच चुके हैं। उनकी बातें जिंदगी की चुनौतियों से लड़ने की ताकत देती हैं और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी। उनका सीधा कहना है कि आप जैसा कर्म करोगे वैसा ही फल पाओगे। आज हम उनके ऐसे ही 7 विचार लेकर आए हैं, जो आपकी सोच-समझ और जिंदगी जीने का तरीका बदल देंगे।
प्रेमानंद जी महाराज के 7 विचार-
1- मन की शांति
मन को शांत करने का उपाय बाहर नहीं, भीतर उतरने में है। मौन में बैठो, वहीं आत्मा की आवाज सुनाई देती है। जब आपको लगे कि मन अशांत है, तब ऐसा करें।
2- प्रेम और संतोष का मार्ग
जो जीवन में प्रेम और संतोष का मार्ग अपनाता है, वही सच्चा सुखी होता है। अगर आप नफरत या गुस्से में रहोगे या फिर लालच करोगे तो कभी भी खुश नहीं रह पाओगे। हमेशा दूसरे से ईर्ष्या बनी रहेगी।
3- अच्छे की उम्मीद जरूर रखें
दुख को सहना सीखो, क्योंकि आज का सुख कल के दुख को सहने की ताकत देता है। रात के बाद सवेरा जरूर आता है, इसलिए उम्मीद ना छोड़े। अगर आप अपना अच्छा कर्म कर रहे हो तो आपके साथ अच्छा ही होगा।
4- चिंता मत करो
भविष्य की चिंता मत करो। जो होगा, भगवान की इच्छा से ही होगा। उन पर विश्वास रखो, सब सही होगा। जब सभी लोग साथ छोड़ देते हैं, तब भी ईश्वर होते हैं। आप अच्छा कर्म करो और भगवान की अराधना।
5- दुख-सुख जीवन का खेल
जो दूसरों को दुख देकर खुश होते हैं, वे कभी सफल नहीं होते। जो दूसरों के लिए दुःख सहकर सुख देते हैं, वही तरक्की पाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप से लोग खुश और सुख ही पाए।
6- मजबूत बनो
प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि कठिन समय हमें मजबूत बनाता है, इसलिए उससे भागना नहीं चाहिए, बल्कि अपने कर्मों पर ध्यान देकर जीवन को बेहतर बनाना चाहिए।
7- अधर्म से खुश नहीं रहोगे
जो भ्रष्टाचार या अधर्म आचरण करते हैं या करवाते हैं, तो उस कमाई से आया हुआ वैभव और सुख थोड़े दिनों का है, जो परिणाम स्वरूप कलेश, अशांति और विनाश करने वाला है। इसलिए हमेशा अच्छा मार्ग चुनो।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


