जिंदगी में इन 6 आदतों को बिल्कुल ना अपनाएं, एनर्जी और समय दोनों होगा बर्बाद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सफल होने का मूल मंत्र लाइफ में आगे बढ़ते रहना है। अगर आपके अंदर ये 6 तरह की आदते हैं तो ये आपको जिंदगी में आगे नहीं बढ़ने देंगी और आपके कीमती समय के साथ आपकी ऊर्जा को भी बर्बाद करेगी। जानें कौन सी हैं वो 6 आदतें….

life lessons
लाइफ में इन 6 आदतों को छोड़ दें समय और एनर्जी दोनों बर्बाद करती हैं

लाइफ में की गई छोटी-छोटी गलतियां ना केवल आपको फेलियर की तरफ धकेलती हैं बल्कि ये आपके कीमती समय और एनर्जी को भी बर्बाद करती हैं। अक्सर लोग हर दिन कुछ छोटी गलतियों को दोहराते हैं। शुरुआत में ये दिखने में बिल्कुल साधारण सी आदत लगती है, जिसका कोई नुकसान नहीं लेकिन यहीं आदतें ज्यादा टाइम तक जब इंसान के रूटीन में शामिल हो जाती हैं तो ना केवल उसकी सफलता के रास्ते को रोकती है बल्कि आपके समय और ऊर्जा को भी बर्बाद करती है।

लेकिन आप अगर इन आदतों को छोड़ दें तो बहुत जल्दी ही लाइफ में परिवर्तन दिखने लगता है।

बिना कुछ नया किए सोचना कि बेहतर रिजल्ट मिलेगा

अगर आप हर दिन एक सा काम कर रहे हैं तो आपको वहीं एक जैसा रिजल्ट ही मिलेगा। बिना कुछ नया किए, मेहनत ज्यादा किए आप अलग नतीजों की उम्मीद नहीं कर सकते। जब तक आप छोटे बदलाव नहीं करेंगे तो केवल सोचने से कुछ नहीं होगा।

बीती बातों को ना भुलाना

बीते हुए समय में आपको किसी काम में सफलता नहीं मिली या लोगों ने आपके उस काम को नहीं सराहा और रिजेक्ट कर दिया तो उस फेलियर को छोड़कर आगे बढ़ना जरूरी है। अगर आप उन्हीं बातों पर टिके रहेंगे तो केवल समय और ऊर्जा ही बर्बाद होगी।

जिम्मेदारियों से बचना

अगर अपने समय और एनर्जी को बर्बाद नहीं करना चाहते हैं तो जिम्मेदारियों से ना भागें। पिछले वक्त में क्या हुआ उसको लेकर अपनी जिम्मेदारी को समझें, अक्सर लोग इसी रिस्पॉन्सिबिलिटी को नहीं लेते है और अपने जीवन का कीमती समय बर्बाद कर देते हैं।

अपने ही आइडिए पर टिके रहना

आपको लगता है कि जो आइडिया आपके पास है वहीं नया और बेहतर है और आप उसी पर लगातार काम करते हैं। लेकिन ये पूरी तरह से गलत है, हर दिन कुछ नया होता है और सीखने को मिलता है। अगर आप उसे नहीं सीखते समझते तो हो सकता है कि आप केवल समय बर्बाद कर रहे हों और लाइफ में काफी पीछे ही रह जाएं।

निगेटिव लोगों की बातों को सुनना

आपके आसपास मौजूद लोग अगर निगेटिव हैं और आप उनकी बातों को सुन रहे हैं तो ये आपके माइंडसेट पर असर डालती है। ये लोग आपको लाइफ में आगे बढ़ने नहीं देंगे केवल निगेटिव बातों के साथ रोककर रखेंगे।

उम्मीदों को ज्यादा रखना

आप बिना कुछ किए पॉजिटिव रिजल्ट नहीं पा सके। और साथ ही जरूरी नहीं कि हर बार आपकी की गई कोशिश सफल ही हो। काफी सारे लोग उम्मीद बहुत ज्यादा रखते हैं और जब उम्मीद टूटती है तो केवल निराशा होती है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जीवन मंत्ररोजाना की 6 आदतें, समय और एनर्जी दोनों करती हैं बर्बाद