आपके पास भी पैसा नहीं टिकता? नीम करौली बाबा की ये 5 बातें बदल देंगी आपकी सोच

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हर कोई जीवन में अच्छा धन कमाना चाहता है लेकिन पैसे का सही इस्तेमाल शायद ही लोग जानते हैं। पैसों को ले कर कई लोगों की सोच ही ऐसी होती है कि उनके पास धन टिकता ही नहीं है। ऐसे में नीम करौली बाबा की ये बातें सही रास्ता दिखाने का काम करेंगी।

Neem Karoli Baba’s Teachings on Money
नीम करौली बाबा के उपदेश

पैसा कम हो या ज्यादा, आज के समय में हर किसी की जिंदगी में इसकी अपनी जगह है। लेकिन पैसा कमाने के साथ-साथ उसे कैसे और कहां खर्च करना है, यह बात बहुत कम लोग जानते हैं। कुछ लोग पैसे को पानी की तरह खर्च कर देते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो पैसा खर्च करने से बचते हैं और उसे बस तिजोरी में संभालकर रखना पसंद करते हैं। दोनों ही तरह की सोच के बीच सही बैलेंस जरूरी है। नीम करौली बाबा ने भी पैसे को लेकर कुछ ऐसी बातें कही थीं, जो धन के प्रति हमारी सोच को एक अलग नजरिए से देखने की प्रेरणा देती हैं। चलिए जानते हैं नीम करौली बाबा ने धन से जुड़ी क्या बातें बताई थीं।

सही जगह पैसा लगाने से बढ़ता है धन

नीम करौली बाबा हमेशा कहते थे कि अगर आप अपने पैसों को सही जगह पर इस्तेमाल करते हैं, तो पैसा खुद-ब-खुद आपके पास चलकर आता है। यहां सही इस्तेमाल का मतलब बिना सोचे-समझे पैसा खर्च करना नहीं है। बात इस बात की है कि आपके पास जो पैसा है, उसका इस्तेमाल समझदारी से किया जाए। पैसा केवल अपने पास पड़ा रहे, इसके बजाय उसका उपयोग किसी सही काम में किया जाना चाहिए।

जितना सही जगह खर्च करेंगे, उतना पैसा आएगा

नीम करौली बाबा ये भी कहते थे कि जितना पैसा आप खर्च करेंगे, उतना ही पैसा आपकी तरफ आकर्षित होगा। लेकिन बाबा की इस बात को फिजूलखर्ची से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। इसका भाव यही है कि पैसा रुका हुआ न रहे। उसे सही काम में इस्तेमाल किया जाए और जरूरत के समय खर्च किया जाए। पैसा सिर्फ बचाकर रखने के बजाय उसका सही उपयोग करना भी जरूरी है।

ज्यादा पैसा कमाना है तो दूसरों के काम आएं

नीम करौली बाबा के अनुसार, ज्यादा पैसा कमाने के लिए यह सीखना चाहिए कि अपने पैसे का इस्तेमाल दूसरों की मदद के लिए कैसे किया जाए। इसका मतलब है कि पैसा केवल अपने लिए रखने की चीज नहीं है। अगर आपके पास किसी की मदद करने की क्षमता है, तो अपने पैसे का इस्तेमाल दूसरों की मदद के लिए भी करें।

पैसे को बस जमा करके मत रखें

नीम करौली बाबा कहते थे कि अगर आप धन को सिर्फ बचाकर रखेंगे और उसे खर्च हो नहीं होने देंगे तो दोबारा वो कैसे आएगा। इसे एक सामान्य उदाहरण से समझ सकते हैं। अगर कोई चीज पहले से ही भरी हुई है और उसे खाली ही नहीं किया जाता, तो उसमें दोबारा कुछ भरने की जगह कहां बनेगी? यही बात पैसे पर भी लागू होती है कि जब तक आप पैसा खर्च नहीं करेंगे, तो पैसा आने का रास्ता कहां से खुलेगा। इसलिए पैसे को बेवजह रोककर न रखें और जब सही जरूरत या सही काम हो, तो उसका इस्तेमाल करें।

दुनिया का सारा पैसा मेरा है

नीम करौली बाबा का एक कथन ये भी है कि दुनिया में सारा पैसा मेरा है, यहां तक कि अमेरिका में भी। बाबा की इस बात से यह भाव समझा जा सकता है कि धन को ले कर मन में किसी तरह की असुरक्षा या कमी का भाव नहीं रखना चाहिए। अगर आप खुद को सीमित ना मानें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें तो नए अवसरों का लाभ उठाया जा सकता है। पॉजिटिव सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ना जरूरी है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जीवन मंत्रआपके पास भी पैसा नहीं टिकता? नीम करौली बाबा की ये 5 बातें बदल देंगी आपकी सोच