Life Lessons From Mahabharat: महाभारत में लिखे ये ज्ञान लाइफ में असफलता से उबरने में करेंगे मदद

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Lide Lessons: जीवन में सफलता हासिल करना तो सभी चाहते हैं लेकिन जरूरी है कि जब आप असफल हों तो उसे कैसे स्वीकार करें। महाभारत में लिखी ये बातें असफलता से सफलता की ओर बढ़ने में मदद करेंगी।

Life Lessons From Mahabharat: महाभारत में लिखे ये ज्ञान लाइफ में असफलता से उबरने में करेंगे मदद

लाइफ में सफल और असफल होना सामान्य बात है। लेकिन कुछ लोग अपनी असफलता को आसानी से पचा नहीं पाते। फिर चाहे वो फेलियर रिलेशनशिप में मिला हो या फिर करियर, पढ़ाई में। असफलता कैसी भी हो, जरूरी है कि उससे निकलकर आगे बढ़ा जाए और फिर से कोशिश की जाए। इस बात को याद रखने के और लाइफ में लागू करने के लिए महाभारत के कोट्स मदद करेंगे।

भावुकता कमजोरी है

जिस तरह से धृतराष्ट्र ने पुत्रमोह में अपने सारे पुत्रों को नष्ट कर दिया। उसी तरह से भावुकता से दूर रहें। आप ज्यादा इमोशनल होकर अपना ही बुरा करते हैं।

प्लान बी है जरूरी

महाभारत में लिखा है कि जीवन योजनाओं से भरा होना चाहिए। मतलब कि जरूरी नहीं कि आपका एक प्लान सफल हो जाए। आपके पास प्लान बी यानी और भी योजनाएं होनी चाहिएं। जो जीवन में सफल बनाने में मदद करें।

बदलाव जरूरी है

खुद में बदलाव करना जरूरी है नहीं तो समाज बदल देगा। इस दुनिया में अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए थोड़ा बदलाव जरूरी होता है। तभी सफलता भी हाथ लगेगी।

जुनून होना चाहिए

महाभारत में लिखा है कि शिक्षा पाने और योग्य बनने के लिए जुनून जरूरी है। अगर आप असफल हो गए तो बस रुकिए नहीं अपने अंदर जुनून पैदा करें। तभी सफलता मिलेगी और असफलता का साथ छूटेगा।

फेल होने का डर जरूरी है

खुद के अंदर गलत काम को करने पर सजा मिलने का डर जरूरी है। यहीं बात आपके कामों पर भी लागू होती है। असफल होने के डर से इतना प्रयास करें कि सफलता मिलनी तय हो जाए।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।