बुरी किस्मत नहीं, ये 5 आदतें रोक देती हैं सफलता!मेहनत के बाद भी पीछे रहते हैं ऐसे लोग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

क्या आप भी लाइफ में खुद को रुका हुआ महसूस करते हैं? आपको भी यही लगता है कि किस्मत आपका साथ कभी नहीं देती या आप मेहनत तो खूब करते हैं लेकिन सफलता मिलती नहीं? तो हो सकता है कि आपकी ये आदतें इसके पीछे जिम्मेदार हों।

Habits That Are You Back From Success
सफलता रोकने वाली आदतें

जिंदगी में आगे बढ़ने और सफलता पाने की चाहत हर किसी के मन में होती है। हर कोई चाहता है कि उसका काम बेहतर हो, जिंदगी में उसे नए मौके मिलें और वह सफलता की मंजिल के करीब पहुंचे। लेकिन कई बार लाख कोशिश करने के बावजूद भी इंसान वहीं का वहीं रह जाता है। इसकी वजह हमेशा हालात या किस्मत नहीं होती। कई बार हमारी सोच, हमारा रवैया और हमारी कुछ आदतें ही हमें आगे बढ़ने से रोक देती हैं। लाइफ कोच अनामिक यदुवंशी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसी ही 5 आदतें शेयर की हैं, जो अक्सर लोगों को जीवन में सफल होने से रोक देती हैं।

जरूरत से ज्यादा सोचने वाले लोग

सोचना अच्छी बात है लेकिन जरूरत से ज्यादा सोचना आपको पीछे की ओर खींचता है। कुछ लोग किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसके बारे में इतना सोचते रहते हैं कि आखिर में काम शुरू ही नहीं कर पाते। उनके मन में बार-बार यही चलता रहता है कि अगर ऐसा हुआ तो क्या होगा, लोग क्या कहेंगे, यह फैसला सही है या नहीं और कहीं कोई गलती तो नहीं हो जाएगी। ऐसा करते-करते फैसला लेने में वो इतना समय लगा देते हैं कि वह मौका ही निकल जाता है। इसके बाद सिर्फ पछतावा हाथ में रह जाता है।

हर काम के लिए बहाना ढूंढने वाले लोग

कुछ लोगों के पास किसी काम को ना करने का हमेशा कोई न कोई बहाना मौजूद होता है। कभी समय नहीं है, कभी मूड नहीं है, कभी सही माहौल नहीं है तो कभी किसी के साथ देने का इंतजार है। इस तरह काम टलता रहता है और शुरुआत नहीं हो पाती। इसलिए अगली बार जब आपको लगे कि अभी सही समय नहीं है, तो खुद से पूछें कि क्या मैं इस काम का थोड़ा सा हिस्सा आज शुरू कर सकता हूं। हो सकता है आप पूरा काम एक साथ न कर पाएं, लेकिन छोटी शुरुआत जरूर कर सकते हैं।

हर चीज को परफेक्ट करने का इंतजार करने वाले लोग

कुछ लोग तब तक कोई काम शुरू नहीं करते, जब तक उन्हें सब कुछ बिल्कुल सही ना लगे। जबकि लाइफ में ऐसा परफेक्ट टाइम कभी आता ही नहीं है। अगर आप हर काम के लिए सही समय और परफेक्ट प्लान का इंतजार करते रहेंगे, तो शुरुआत लगातार आगे खिसकती जाएगी। किसी भी नए काम को शुरू करते समय गलतियां हो सकती हैं। जरूरी यह है कि आप उन गलतियों से सीखें और आगे बढ़ते रहें।

जिन्हें लगता है कि उन्हें सब कुछ पता है

कुछ लोगों को लगता है कि उन्हें हर चीज के बारे में पहले से पता है। ऐसे में वे किसी की बात सुनने या कुछ नया सीखने की जरूरत ही महसूस नहीं करते। यही सोच कई बार उनके आगे बढ़ने का रास्ता रोक देती है। अगर आप नई चीजें सीखना बंद कर देंगे, तो खुद को बेहतर बनाने के मौके भी कम हो जाएंगे। इसलिए यह सोचने के बजाय कि मुझे सब पता है, हमेशा कुछ नया सीखने की कोशिश करें। किसी दूसरे की बात में भी आपके काम की कोई नई बात हो सकती है। अपनी गलतियों से भी सीखें और जरूरत पड़ने पर अपनी सोच को बदलने के लिए तैयार रहें।

वादा तोड़ देने वाले लोग

कुछ लोग हर सोमवार खुद से कोई नया वादा करते हैं। वे तय करते हैं कि अब रोज समय पर उठेंगे, अपने काम पर ध्यान देंगे या अपनी किसी आदत को बदलेंगे। लेकिन कुछ दिन बाद वही वादा पीछे छूट जाता है। फिर अगला सोमवार आता है और एक नया वादा शुरू हो जाता है। जब आप बार-बार खुद से किया हुआ वादा पूरा नहीं करते, तो धीरे-धीरे अपने ऊपर भरोसा कमजोर हो सकता है। आपको खुद ही लगने लगता है कि आप जो तय करते हैं, उसे लंबे समय तक निभा नहीं पाते। इसलिए खुद से छोटे-छोटे प्रॉमिस करें और उन्हें निभाने में जोर लगा दें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जीवन मंत्रबुरी किस्मत नहीं, ये 5 आदतें रोक देती हैं सफलता! हमेशा पीछे रह जाते हैं ऐसे लोग