जिंदगी में हासिल करती है अपार सफलता और बनानी है अलग पहचान, तो खान सर की ये 7 बातें गांठ बांध लें
खान सर छात्रों के बीच काफी पॉपुलर हैं और लोग उनकी बातों को सुनने के लिए बेताब रहते हैं। खान सर बच्चों को पढ़ाने के साथ उनका मार्गदर्शन भी करते हैं और ऐसे ही उन्होंने कुछ बातें कही हैं, जो आपकी सफलता की राह में काफी मदद कर सकती हैं। इन बातों को गांठ बांध लें।

जिंदगी में सफल होने के लिए आपको मेहनत, धैर्य और निरंतरता की जरूरत होती है। कई लोग बड़ा नाम कमाकर सफल बनने का सपना देखते हैं और इसके लिए जी जान लगाकर मेहनत करते हैं। लेकिन कुछ अटकलों के कारण जीवन में हताशा होने लगती है और लगता है कि अब ये नहीं हो पाएगा। ऐसे में कुछ मोटिवेशनल कोट्स या फिर मार्गदर्शन की जरूरत होती है। खान सर छात्रों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है, ये तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपने कभी उनकी बातों पर गौर किया है। उन्होंने सफलता को पाने के लिए आम भाषा में कुछ बातें कही हैं, जो शायद उनकी जिंदगी का एक तर्जुबा है लेकिन स्टूडेंट्स के लिए ये किसी दवा से कम नहीं होगी। अगर आप भी मंजिल पाने की राह में कहीं अटक गए हैं या फिर रास्ता समझ नहीं आ रहा है, तो खान सर की कुछ बातों को गांठ बांध लीजिए।
खान सर की 7 प्रेरणादायक बातें-
- 1- 'जो पानी से नहाएगा वो लिबास बदलेगा जो पसीने से नहाएगा वो इतिहास बदलेगा।' खान सर यहां पर कहना चाहते हैं कि अगर आपको सफल होना है, तो कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और खूब पसीना बहाना पड़ेगा। आप अगर दूसरों के आराम को देखकर दुखी होते रहेंगे तो कभी सफल नहीं हो पाएंगे।
- 2- 'सफलता की सबसे खास बात है कि वो मेहनत करने वाले पर फिदा हो जाती है।' खान सर का कहना है कि सफलता उन लोगों के पास ही आती है, जो मेहनत करते हैं। अगर आप खूब मेहनत कर रहे हैं और इरादों में पक्के हैं, तो सफलता खुद आकर आपके कदम चूमेगी।
- 3- अपनी मंजिल को भुला कर जिया तो क्या जिया, हैं दम तुझमें तो उसे पाकर दिखा। लिख दे खून से अपनी कामयाबी की कहानी, और बोल उस किस्मत से कि दम है तो मिटा के दिखा।
- 4- आप अपने आप के ऊपर समय दीजिए, खुद को डेवलेप कीजिए। जब अपना समय आप अपने ऊपर खर्च करते हैं तो आने वाले समय में लोग आपको गूगल पर सर्च करते हैं।
- 5- 'पहचान से मिला काम बहुत देर तक नहीं रहता, लेकिन काम से मिली हुई पहचान आजीवन बनी रहती है।' अपने काम को इतना पक्का रखो कि वही आपकी पहचान बन जाए और जिंदगीभर आपका साथ निभाए।
- 6- परेशानियों से कभी नहीं घबराइएगा क्योंकि आगे बढ़ने के लिए तकलीफ का होना जरूरी है, क्योंकि छांव आते ही इंसान के कदम रुक जाते हैं लेकिन धूप में कभी कदम नहीं रुकते।
- 7- 'मिजाज में कुछ सख्ती रखिए, क्योंकि लोग पी जाते अगर समुद्र खारा नहीं होता।' खान सर का कहना है कि अगर आप हर किसी से घुल-मिलकर रहने लगेंगे और मंजिल पाने से पहले ही सभी को बताने लगेंगे तो लोग आपको कभी सीरियसली नहीं लेंगे। अपने मिजाज में थोड़ी सख्ती रखिए, जिससे लोग आपको सुने और मानें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


