हर घर में होना चाहिए ये 1 नियम, बदल सकता है परिवार की जिंदगी! जया किशोरी ने बताया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कुछ ऐसे नियम होते हैं जिन्हें अपनाकर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं। जया किशोरी जी ने अपने परिवार का एक ऐसा ही रूल बताया है, जो ना सिर्फ जानकारी बढ़ाने में मदद करता है। बल्कि परिवार की बॉन्डिंग भी मजबूत होती है।

Jaya Kishori Life mantra Tips
जया किशोरी ने बताया परिवार का 1 नियम

अपनी नॉलेज बढ़ाने के लिए हमेशा किताबें पढ़ना या घंटों इंटरनेट पर जानकारी खोजना ही जरूरी नहीं है। कई बार हमारे आसपास मौजूद लोगों की सोच भी हमें बहुत कुछ सिखा सकती है। जानी मानी कथावाचक जया किशोरी ने अपने घर का एक रूल बताया है जिसके जरिए हम अपनी नॉलेज हर फील्ड में बढ़ा सकते हैं। जया किशोरी के मुताबिक हर इंसान को अपने घर में यह रूल जरूर बनना चाहिए, जिससे न सिर्फ घर के सदस्यों का आपस में कनेक्शन बढ़ेगा साथ ही अलग अलग विषयों के बारे में जानकारी भी।

हफ्ते में एक दिन घर के सारे सदस्य बैठें साथ

जया किशोरी रहती हैं कि हर घर में यह रूल जरूर होना चाहिए कि परिवार के सभी सदस्य हफ्ते में किसी एक दिन साथ बैठें और कम से कम 2 से 3 घंटे का समय साथ में बिताएं। इस दौरान फोन, टीवी, लैपटॉप जैसी ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें।

एक विषय चुनकर उस पर गहराई से चर्चा करें

जानकारी बढ़ाने के लिए सबसे पहले किसी एक विषय को चुनें। यह विषय सामाजिक, राजनीतिक, एजुकेशन, करियर, शादी या किसी भी दूसरे मुद्दे से जुड़ा हो सकता है। कोशिश करें कि ऐसा विषय चुना जाए, जिस पर अलग-अलग तरह की राय सामने आ सके। अब उस विषय पर अपनी राय रखें और परिवार के सभी सदस्यों की राय भी ले। परिवार के हर सदस्य को खुलकर अपनी राय रखने का मौका दें। जब एक ही मुद्दे पर अलग-अलग विचार सामने आते हैं, तो आपको उस विषय को समझने के लिए नए नजरिए मिलते हैं।

एक ही विषय को अलग-अलग नजरिए से समझें

अक्सर हम किसी भी मुद्दे को अपनी सोच के हिसाब से देखते हैं। हमें जो सही लगता है, हम उसी को सही मान लेते हैं। लेकिन जब उसी विषय पर दूसरे लोगों की राय सुनते हैं, तो पता चलता है कि किसी मुद्दे को देखने का तरीका अलग भी हो सकता है। जया किशोरी ने भी यही कहा है कि एक विषय पर जितने लोग अपनी राय रखेंगे, उतने ही अलग विचार सामने आ सकते हैं। इन विचारों को ध्यान से सुनने से आपकी सोच उस विषय तक सीमित नहीं रहती, बल्कि आपको उसे कई नजरिए से समझने का मौका मिलता है।

चर्चा के बाद सबसे जरूरी काम करें

जया किशोरी की इस बात का सबसे अहम हिस्सा चर्चा खत्म होने के बाद आता है। बातचीत के बाद थोड़ा समय निकालकर उन सभी विचारों के बारे में सोचें जो चर्चा के दौरान सामने आए। सोचें कि कौन सी बात सही हो सकती है। यह भी देखें कि क्या अलग-अलग लोगों की कही बातों को जोड़कर उस विषय को समझने का कोई नया तरीका सामने आ सकता है। इस तरह से एक टॉपिक को समझने के लिए आपके पास कई नजरिए होंगे जिससे सोचने का तरीका बदलेगा और आपकी नॉलेज भी बढ़ेगी।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जीवन मंत्रघर का ये 1 नियम, बदल सकता है परिवार की जिंदगी! जया किशोरी ने बताया