डर और निगेटिव सोच मन पर हावी रहती है तो जया किशोरी ने बताए निपटने के टिप्स
how to overcome with fear and overthinking: मन में भविष्य के काम को लेकर डर बना रहता है। दिन रात निगेटिव विचार में हावी रहते हैं। इस तरह के डर और ओवरथिकिंग से निपटने के लिए जया किशोरी जी के ये बहुत ही सिंपल और साधारण विचारों को जीवन में अप्लाई करें।

भविष्य में होने वाली चीजों को लेकर लोगों के मन में डर और डर से उपजी सोच काफी सारे लोगों की प्रॉब्लम बन चुकी है। अक्सर लोग ओवरथिकिंग के शिकार हैं। उनके मन में हर वक्त निगेटिव विचार आते हैं और परेशान करते हैं। जिसकी वजह से ना केवल उन्हें अपने सपनों को पूरा करना मुश्किल हो जाता है बल्कि कामयाबी की राह में भी रोड़ा बन जाती है ये फियर और ओवरथिकिंग। अपने विचारों को सही दिशा देने के लिए मोटिवेशनल स्पीकर और आध्यात्म का सहारा लिया जा सकता है। जैसे कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी की बताई कुछ बातें आपको डर, ओवरथिकिंग जैसी चीजों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती हैं।
क्या है डर और ओवरथिकिंग
किसी काम को करने जा रहे और उसके रिजल्ट के निगेटिव हो जाने की सोच मन में डर पैदा करती है और यहीं से इंसान की ओवरथिकिंग शुरू होती है कि अगर वो हार गया तो लोग क्या बोलेंगे, क्या सोचेंगे, वो जीत पाएगा या नहीं, अपने काम पूरे कर पाएगा या नहीं। इस तरह के निगेटिवट विचार जो मन में आते हैं वो कॉन्फिडेंस को भी कम कर देते हैं और इंसान अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल उस काम को करने में नहीं लगा पाता।
डर से कैसे निपटें
जया किशोरी कहती हैं कि डर का असली कारण हमारी सोच होती है। जब हम हर सिचुएशन में बुरे परिणाम के बारे में सोचते हैं तो मन का डर और भी ज्यादा स्ट्रांग हो जाता है। इसलिए डर को दूर भगाने के लिए डर से दूर ना भागे बल्कि उसके ऊपर हमला करें। जिस चीज से डर लग रहा हो उसके परिणाम निगेटिव आने का डर हो तो उस काम को पूरा करें। जल्दी ही आप अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे और आपके मन का डर भी दूर हो जाएगा।
जया किशोरी ने बताया ओवरथिकिंग से कैसे निपटें
जया किशोरी बताती है इंसान के दिमाग में पहले एक ही विचार आता है और वो उसे कई सारी सोच में बदल देता है। जिसका कारण है दिमाग का खाली होना। अगर इंसान का दिमाग खाली है और उसके पास करने को कुछ नहीं तो वो बैठकर सोचेगा। इसलिए ओवरथिकिंग से निपटने का सबसे अच्छा जरिया है कुछ काम करना। फिर चाहे वो घर के काम हो, किताबें पढ़ना हो या फिर अपने पसंदीदा हॉबी वर्क को करना। अपने मन को किसी ना किसी काम में उलझाएं, जिससे कि वो किसी एक सोच को बहुत सारी सोच में बदल कर ओवरथिंकिंग ना करने लगे।
लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



