सूरज नहीं बन सकते तो…IPS मनोज शर्मा की 5 सीख, जो हर स्टूडेंट को जिंदगी में देंगी नई दिशा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जिंदगी में सफलता तभी मिलेगी, जब आप संघर्षों को अपना साथी मान लेंगे और ऐसा ही किया IPS मनोज शर्मा ने। उन्होंने काफी कठिनाइयों के बाद भी IPS बनने तक का सफर तय किया। चलिए उनकी कुछ प्रेरणादायक बातें आपको बताते हैं।

IPS manoj kumar sharma 5 inspirational quotes
IPS मनोज शर्मा की 5 सीख, हर स्टूडेंट को बनाएंगी मजबूत

IPS मनोज शर्मा कई संघर्षों के बाद अधिकारी बने और उनके ऊपर किताब भी लिखी जा चुकी है और फिल्म भी बन गई है। उन्होंने कई छोटे काम किए लेकिन कभी अपने सपनों से समझौता नहीं किया और आखिर एक दिन उन्हें आईपीएस का तमका मिल गया। मनोज शर्मा की कहानी हमें सिखाती है कि जीवन में कितनी भी कठिनाइयां आ जाए लेकिन कभी भी आपको हार नहीं माननी चाहिए और हमेशा हौसले के साथ उनका सामना करना चाहिए। आज हम आपको मनोज शर्मा की 5 ऐसी बातें बताएंगे, जो आपको सफलता की सीढ़ियों को चढ़ने में मदद करेंगी और हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा भी देंगी।

1. लोगों की सेवा का वादा

अगर आप सफलता सिर्फ इसलिए चाहते हैं कि आपको पैसा और रुतबा मिले, तो आप कोई भी नौकरी चुन सकते हैं। मनोज शर्मा कहते हैं IPS अधिकारी होने की असली खासियत पावर में नहीं, बल्कि लोगों की सेवा करने के उद्देश्य में है। असली सम्मान वर्दी में नहीं, बल्कि जनता की लगातार और ईमानदारी से सेवा करने में है।

2. शिक्षा बेहद जरूरी है

अगर आपको लगता है कि आप बिना पढ़े ही जग जीत लेंगे तो बिल्कुल गलत है। पढ़ाई ऐसा हथियार है, जो दिखाई नहीं देता लेकिन लोगों को पराजित कर सकता है। अगर जनता शिक्षित और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो जाए, तो नेताओं के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

3. काम से सम्मान मिलना चाहिए

आपको अपने पद की वजह से सम्मान नहीं मिलना चाहिए, बल्कि आपके व्यक्तित्व और आपके काम की वजह से उस पद का सम्मान होना चाहिए। जब लोग आपके काम को जानने लगेंगे तो आपका सम्मान भी करेंगे और आपकी बात भी गौर से सुनेंगे। अगर आप अपना रुतबा दिखाएंगे तो लोग आपके पद का ही सम्मान करेंगे आपका नहीं।

4. सूरज नहीं तो दीपक बन जाओ

अगर आप ऐसी सूरज की रोशनी नहीं बन सकते जो हर किसी को रोशन करे, तो कम से कम उस दीपक की तरह बनिए जो एक गली को रोशन कर सके। ऐसे में कम से कम आप कही तो रोशनी फैला ही रहे होंगे।

5. स्कूल की दीवार पर आपके लिए क्या लिखा

अगर आप कुछ अच्छा काम या मुकाम हासिल करते हैं, तो सबसे ज्यादा गर्व आपके स्कूल को महसूस होता है। आपका नाम दुनिया के किसी भी कोने में दर्ज हो सकता है, लेकिन असली खुशी तब मिलती है, जब आपके गांव के स्कूल की दीवार पर आपके अच्छे काम और उपलब्धियों का जिक्र हो।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जीवन मंत्रफेलियर से सफलता तक…IPS मनोज शर्मा की 5 सीख, हर स्टूडेंट को बनाएंगी मजबूत