50 हजार से कम सैलरी है? तो ये 1 नियम गांठ बांध लें, इमरजेंसी में काम आएंगी सेविंग्स!

Dec 12, 2025 04:28 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Money Savings Rule: चाहे आपकी सैलरी 50 हजार हो या कम, थोड़ी प्लानिंग से आप हर महीने एक अच्छा अमाउंट बचा सकते हैं। अगर खर्चों को सही जगह बाँटा जाए तो कम इनकम में भी मजबूत फाइनेंशियल बेस बनाया जा सकता है।

50 हजार से कम सैलरी है? तो ये 1 नियम गांठ बांध लें, इमरजेंसी में काम आएंगी सेविंग्स!

हर महीने सैलरी मिलते ही कई तरह के खर्च सामने आ जाते हैं और देखते-देखते ज्यादातर पैसा खत्म भी हो जाता है। ऐसे में बहुत से लोग सोचते हैं कि बचत करने के लिए ज्यादा कमाना जरूरी है। लेकिन सच ये है कि ज्यादातर मामलों में बचत आपकी कमाई पर नहीं, आपकी आदतों पर निर्भर करती है। चाहे आपकी सैलरी 30 हजार हो, 40 हजार हो या फिर 50 हजार, थोड़ी प्लानिंग से आप हर महीने एक अच्छा अमाउंट बचा सकते हैं। अगर खर्चों को सही जगह बाँटा जाए तो कम इनकम में भी मजबूत फाइनेंशियल बेस बनाया जा सकता है। बस जरूरत है एक आसान और समझ में आने वाले नियम को अपनाने की, जिससे आपकी बचत धीरे-धीरे बढ़ती जाए और आने वाले समय में आपको एक सिक्योर फ्यूचर मिल सके। चलिए जानते है कुछ आसान से ट्रिक्स जिनकी मदद से कम सैलरी में भी आप हर महीने आसानी से एक अच्छा अमाउंट सेव कर पाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

50-30-20 नियम को करें फॉलो

कमाई चाहे जितनी भी हो, अगर उसे सही तरह से मैनेज किया जाए तो बचत करना मुश्किल नहीं रहता। इसी के लिए 50-30-20 का नियम बहुत मदद करता है। इस नियम के अनुसार अपनी सैलरी का 50% हिस्सा आपकी बेसिक जरूरतों पर, जैसे- किराया, खाना, बिजली-पानी, दवाइयाँ और रोजमर्रा के खर्च पर इन्वेस्ट करें। इसके बाद 30% हिस्सा आपकी इच्छाओं या शौक पर खर्च करें, जिसमें बाहर खाना, कपड़े, घूमना-फिरना जैसी चीजें शामिल होती हैं। बचा हुआ 20% हिस्सा आपकी सेविंग या इन्वेस्टमेंट के लिए होता है। यह छोटा सा बदलाव लंबे समय में बहुत बड़ा अंतर ला सकता है।

कमाई चाहे जितनी भी हो, बचत की शुरुआत जरूरी है

बहुत बार लोग सोचते हैं कि सैलरी बढ़ने के बाद बचत शुरू करेंगे, लेकिन असली फर्क तभी दिखाई देगा, जब आप शुरुआत से ही सेविंग को लेकर अलर्ट रहेंगे। अगर आपको अपनी सैलरी में से 20% बचाना मुश्किल लग रहा है, तो आप सीधे 10,000 रुपये की फिक्स बचत से शुरुआत कर सकते हैं। हर महीने 10,000 रुपये बचाना शुरू कर दें और इसे बिना रोके जारी रखें। यह आदत आपकी फाइनेंशियल लाइफ को स्थिर बनाती है और धीरे-धीरे बचत का अमाउंट भी बढ़ता जाता है।

अनचाहे खर्च और सब्सक्रिप्शन बंद करना होगा

हम में से कई लोग ऐसे सब्सक्रिप्शन और सर्विसेज लेते हैं जिन्हें हम कभी यूज भी नहीं करते। इन्हें बंद करना बचत का सबसे आसान तरीका है। इसके अलावा थोड़े से खर्च कम करना भी जरूरी है, जैसे बेवजह बाहर खाना, जरूरत से ज्यादा शॉपिंग या ब्रांडेड चीजों पर बेवजह खर्च करने से बचें। ये छोटे- छोटे बदलाव आगे चलकर आपको बड़ा फायदा देंगे।

छोटी बचत से भी होगा बड़ा फायदा

अगर आप हर महीने सिर्फ 10,000 रुपये सेविंग या इन्वेस्टमेंट में लगाते हैं और ये आदत 10 से 12 साल तक लगातार बनाए रखते हैं, तो आपकी कुल बचत अच्छी-खासी हो जाती है। लंबे समय में यह रकम बढ़कर लगभग 20 से 25 लाख तक पहुँच सकती है। यह एक बड़ा अमाउंट है, जो फ्यूचर में आपको मजबूती देगा। चाहे वह बच्चों की पढ़ाई हो, घर लेना हो या किसी इमरजेंसी के लिए पैसे जमा करने हों।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।