संघर्ष के बाद भी सफलता न मिले तो क्या करें? IAS दिव्या मित्तल की 3 बातों को बांध लें गांठ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सफलता-असफलता जिंदगी के पहलू होते हैं, तो हमेशा साथ चलते हैं। लेकिन अगर आप बार-बार असफल हो रहे हैं, तो कुछ चीजों पर ध्यान दें। इनके बारे में आईएएस दिव्या मित्तल ने बताया है।

IAS Divya mittal shares 3 tips to get success
सफलता नहीं मिल रही तो हार न मानें, IAS दिव्या मित्तल ने सफल होने के 3 तरीके

IAS दिव्या मित्तल का नाम शायद ही अब किसी को ना पता हो। उन्होंने काफी पढ़ाई की और फिर जाकर वह अफसर बनीं। अधिकारी बनने के बाद उन्होंने कई अच्छे और बड़े काम किए, जिसकी वजह से बतौर आईएएस उन्हें काफी सराहा गया। दिव्या अपने काम के साथ बच्चों को पढ़ाती भी हैं और उनका मार्गदर्शन भी करती हैं। इसी कड़ी में वह कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं, जिससे बच्चों को आगे बढ़ने का सही रास्ता और तरीका पता चले। ऐसे तो उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं लेकिन सफलता को लेकर उनका एक वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें दिव्या मित्तल संघर्ष के बाद भी सफलता न मिले तो क्या करें इस पर बता रही हैं और उन्होंने 3 बातों को लोगों के साथ शेयर किया है।

दिव्या मित्तल की जरूरी सीख

दिव्या मित्तल ने वीडियो में कहा कि जब वह छोटी बच्ची थी, तब उनके क्लास में एबिलिटी सेक्शन बन रहा था, जिसमें सबसे अच्छे और काबिल बच्चों को रखा गया था। नंबर कम होने के वजह से वह उसमें नहीं शामिल हो पाईं। इसके बाद क्लास में वह कभी फर्स्ट या सेकंड भी नहीं आईं, लेकिन फिर भी उन्होंने आईआईटी, आईआईएम और फिर आईएएस बनने तक का सफर तय किया। उनका कहना है कि अगर मैं खुद को कमजोर मानकर हार मान लेती, तो डीएम नहीं बन पाती। ऐसे ही अगर कई संघर्षों के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही हैं, तो निशार होने के बजाय सिर्फ 3 बातों पर गौर करें।

1. अपनी अनुभवों से सीख लें

आप असफल हो गए हैं लेकिन सफलता नहीं मिलेगी ऐसा बिल्कुल न सोचें। आपने जो मेहनत की है, उससे सीख लें। कहां पर आपने गलती की या फिर कहां से आप चूक रहे हैं। जब आप अपनी गलतियों को देखते हैं, तब उनसे आगे सफल होने के चांस ज्यादा रहते हैं।

2. प्लानिंग में क्या करने हैं बदलाव

अपनी मंजिल के लिए आपने क्या रणनीति बनाई थी और उसमें अब क्या बदलाव करने हैं। ठंडे दिमाग से विचार करें कि अपनी रणनीति या काम करने के तरीके में क्या बदलाव करके आप आगे और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। अपनी प्लानिंग को बदलकर आप सफल हो सकते हैं।

3. लक्ष्य पाने का मकसद न भूलें

दिव्या मित्तल का कहना है कि आपने सफल होने के लिए शुरुआत किस मकसद से की थी ये बात कभी न भूलें। अगर आप निराश हो रहे हैं या फिर अब सफलता पाने की उम्मीद छोड़ रहे हैं, तो अपने मकसद को याद करें। सोचें कि आपने यह सफर शुरू क्यों किया था। दोबारा प्रयास किसी डर, गुस्से या कुंठा में नहीं, बल्कि काम के प्रति प्रेम और लगन के साथ करें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जीवन मंत्रसफलता नहीं मिल रही तो हार न मानें! IAS दिव्या मित्तल ने सफल होने के 3 तरीके