स्वार्थी लोगों से कैसे निपटें? इन 5 बातों का करें ख्याल, मिलेगी मदद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ये दुनिया बड़ी है कई तरह के लोग रहते हैं। हर दिन आपका सामना भी बहुत तरह के लोगों से पड़ता है। अगर आपका कोई दोस्त, रिश्तेदार, पड़ोसी या फिर कलीग स्वार्थी है तो उससे निपटने के लिए इन 5 बातों का ख्याल करें।

dealing with selfish people
स्वार्थी लोगों से कैसे निपटें

दुनिया में हर तरह के लोग हैं और लाइफ में आपका सामना हर तरह के लोगों से होता है। आपका दोस्त, पड़ोसी, रिश्तेदार, कलीग या फिर कोई भी,जो आपके साथ है और वक्त-बेवक्त आपका फायदा उठा रहा है। ऐसे स्वार्थी लोगों से निपटने के लिए जरूरी है कि कुछ बातों का ख्याल रखें। अगर आपका सामना भी स्वार्थी लोगों से पड़ गया है तो इन लोगों से निपटने के लिए इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें।

स्वार्थी लोगों की पहचान जरूर करें

कौन है जो आपके साथ केवल निजी स्वार्थ से जुड़ा है, इस बात की पहचान सबसे पहले करें। किसी दूसरे की कही बात पर भरोसा ना करें लेकिन जो आपके साथ हो रहा उस बात को ध्यान में रखकर स्वार्थी इंसान की पहचान करें। जैसे जब आपको जरूरत थी तो वो आपके मदद को आगे नहीं आया लेकिन खुद की जरूरत थी तो फौरन दौड़ा चला आया। ऐसे लोगों को समय पर पहचानें।

अपनी लिमिट सेट करें

सबसे पहले तो ऐसे स्वार्थी लोगों से निपटना है तो अपनी लिमिट सेट करें। उससे बहुत ज्यादा बात करने या समय गुजारने की कोशिश ना करें और ऐसे लोगों से दूरी बना कर रखें।

ना दें अटेंशन

स्वार्थी इंसान के साथ ज्यादा वक्त बिताना पड़ रहा तो उसे बहुत ज्यादा अटेंशन ना दें। उसकी बातों को सुनें लेकिन उस पर बहुत सारे सवाल-जवाब ना करें। केवल बातों को सुनकर शांत हो जाएं। ऐसा करने से वो समझ जाएगा कि आप उसको अटेंशन नहीं दे रहे।

आप भी अपने कामों के लिए बोलें

अगर स्वार्थी इंसान से पाला पड़ गया है और वो हर बार अपने कामों को आपसे करवाता है और आपको टालता है तो अगली बार से जब वो आपके पास काम के लिए आए तो पहले खुद का कोई काम दें और बोलें पहले इसे कर दो। मैं भी तुम्हारे इस काम को करने की कोशिश करूंगी। इससे दो काम होगा पहले तो अगर वो स्वार्थी होगा तो केवल अपने काम को पूरा करवाने पर फोकस करेगा और दूसरा अगर स्वार्थी नहीं होगा तो आपका काम जरूर करेगा।

अच्छे लोगों की संगत खोजें

स्वार्थी लोगों से बचना है तो अच्छे और सच्चे लोगों की संगत खोजें। ऐसे लोग जिनके साथ आप अपने मनपसंद काम को कर सकते हैं और वो हर चीज में अपने फायदे की बात ना चाहता हो। ऐसे लोगों के साथ रहें और इस बीच ज्यादा से ज्यादा स्वार्थी इंसान को इग्नोर करें। बातचीत कम से कम करें और फोन वगैरह पर भी ना बात करें। इससे पता चलेगा और साफ मैसेज जाएगा कि आपको अब उसमे ज्यादा इंटरेस्ट नहीं और वो खुद ब खुद आपसे दूर जाने लगेगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जीवन मंत्रस्वार्थी लोगों से कैसे निपटें? इन 5 बातों का करें ख्याल