बैंक अकाउंट में 20-30 लाख रुपये होने क्यों है जरूरी? बेंगलुरु की फाउंडर से जानिए चौंकाने वाला सच

लाइव हिन्दुस्तान
share

बेंगलुरु में एक कंपनी की फाउंडर सिमरिधि मखीजा ने एक वीडियो मे बताया है कि नर्वस सिस्टम को 'रेगुलेट' करने के लिए बैंक अकाउंट में 20-30 लाख रुपये होना जरूरी है। जनिए क्या है दिमागी शांति और बैंक बेलेंस का कनेक्शन।

Find out if there really is a connection between your bank balance and nervous system regulation.
जानिए बैंक बैलेंस और नर्वस सिस्टम रेगुलेशन का क्या वाकई में है कनेक्शन

'पैसा हर कमी को पूरा कर सकता है' ये आपने कई लोगों को कहते सुना होगा। लेकिन क्या वाकई ये सच है? पैसे की अपनी अहमियत है, बेहतर लाइफस्टाइल और जरूरत के लिए पैसा बहुत जरूरी है लेकिन क्या ये दिमागी शांति पहुंचा सकता है? बेंगलुरु स्थित कंपनी की फाउंडर सिमरिधि मखीजा ने पैसे और मानसिक शांति को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अकाउंट में पैसे होने को नर्वस सिस्टम को 'रेगुलेट' करने और तनाव कम करने के बीच एक बेहतरीन कनेक्शन बताया है। जानिए क्या कहती हैं फाउंडर।

क्यों जरूरी है बचत?

द स्पीक फेस्ट की फाउंडर का दावा है कि पैसा होना फिजूलखर्ची में नहीं, बल्कि व्यक्ति को आर्थिक सुरक्षा का एहसास दिला सकता है। जब भी अचानक कोई मुसीबत आती है जैसे कि नौकरी छूटना, परिवार की आर्थिक जरूरतें या स्वास्थ्य संकट तो अगर आपके पास अकाउंट में 20 से 30 लाख रुपये जमा हैं तो किसी बड़ी परेशानी के समय व्यक्ति को यह चिंता कम रहती है कि आगे क्या होगा।

वह कहती हैं कि पैसा होना इसलिए जरूरी नहीं है क्योंकि ‘आप हर वीकेंड पर अपने पसंदीदा रेस्तरां में जा सकते हैं, जहां चाहें खरीदारी कर सकते हैं, अपने पसंदीदा पब में जा सकते हैं’ बल्कि इसलिए कि अगर आपके बैंक खाते में 20 से 30 लाख रुपये जमा हैं, तो आपको आगे की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

नर्वस सिस्टम होता है रेगुलेट

नर्वस सिस्टम शरीर के अंदर और बाहर से मिलने वाली जानकारी को प्रोसेस करता है और अंगों, मांसपेशियों और ग्रंथियों को बताता है कि कैसे प्रतिक्रिया देनी है। जब लोग कहते हैं कि उन्हें ‘अपने नर्वस सिस्टम को शांत करने’ की जरूरत है, तो आमतौर पर उनका मतलब होता है कि वे बहुत ज्यादा तनाव में हैं। फाइनेंशियल सिक्योरिटी इस समस्या से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है।

थेरेपी और पढ़ने से ज्यादा जरूरी है खुद के बचाए रुपये

मखीजा का मानना है कि थेरेपी, पढ़ना और दूसरे शौक नर्वस सिस्टम को शांत करने के अच्छे तरीके हैं, लेकिन खुद के कमाए रुपयों से की गई बचत से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और इसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता। वीडियो में वह कहती हैं कि 'थेरेपी ठीक है, किताबें पढ़ना ठीक है, नर्वस सिस्टम को शांत करने की कोशिश करना भी ठीक है, लेकिन जब तक आप इस बात की जड़ तक नहीं जाते कि आपका नर्वस सिस्टम हर समय ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा है, तब तक आप बेहतर महसूस नहीं करेंगे।

शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

फाउंडर सिमरिधि ने अपने पर्सन एक्सपीरियंस के आधार पर कहा कि बेंगलुरु के जिन फाउंडर्स को कैश फ्लो की समस्या है, वे खुश नहीं हैं। वह कहती हैं कि जिनके पास लगातार कैश फ्लो नहीं होता, उन्हें जिंदगी के हर पहलू में संघर्ष करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर जो फाउंडर्स सफल हो चुके हैं, वे जिंदगी के बाकी सभी पहलुओं में खुश हैं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जीवन मंत्रक्या अकाउंट में 20-30 लाख रुपये होने से कम हो सकता है तनाव? फाउंडर से जानिए