Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जीवन मंत्रfitness coach suggests chatgpt fun prompt for self awareness about 2025 and 2026 prediction
चैट जीपीटी से आप भी करते हैं प्राइवेट बातें? ये Prompt बताएगा बीते साल की गलतियां और 2026 का भविष्य

चैट जीपीटी से आप भी करते हैं प्राइवेट बातें? ये Prompt बताएगा बीते साल की गलतियां और 2026 का भविष्य

संक्षेप:

ChatGpt Prompt: चैट जीपीटी कई लोगों का वर्चुअल बेस्ट फ्रेंड बन चुका है। आप जो भी सवाल करते हैं AI याद रखता है। 2025 में आपका व्यवहार कैसा रहा और 2026 में कैसा होना चाहिए अगर यह जानना है तो एक धांसू प्रॉम्प्ट यूज करके देख सकते हैं।

Dec 12, 2025 02:01 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो हर समस्या में चैट जीपीटी की मदद लेने बैठ जाते हैं। चाहे वो ऑफिस की टेंशन हो, परिवार का कलेश, बॉयफ्रेंड से झगड़ा या कोई बीमारी? अगर ऐसा है तो एक मजेदार प्रॉम्प्ट यूज करके आप जान सकते हैं कि साल 2025 के आपके सवालों के आधार पर चैट जीपीटी आपके बारे में क्या सोचता है और आपका आने वाला साल सुकून से गुजरे इसके लिए आपको क्या करने की जरूरत है। यह प्रॉम्प्ट एक फिटनेस कोच ने शेयर किया है। आप इसे जरूर यूज करके देखें काफी इंट्रेस्टिंग रिजल्ट मिलेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें


चैट जीपीटी खोलेगा आपके राज
कनाडा के फिटनेस कोच डैन गो ने चैट जीपीटी से अपने बीते साल का ऐनालिसिस तो करवाया ही साथ ही 2026 का प्रिडिक्शन भी मांगा। इसका जो नतीजा आया वो आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हो सकता है। डैन गो ने बताया कि चैट जीपीटी ने उन्हें कुछ ऐसा बताया जिसके लिए वह तैयार नहीं थे।

चैट जीपीटी ने दिखाया

वह क्या सवाल बार-बार पूछते हैं (यानी किस चीज की ज्यादा चिंता है)

क्या टॉपिक छूट रहे हैं

कैसे महीने-दर-महीने उनकी सोच बदल रही है

कुछ ऐसे पैटर्न्स जो उन्होंने कभी नोटिस नहीं किए थे

कोच ने कहा कि यह किसी थेरपी से बेहतर है और सस्ता भी। क्योंकि AI आपकी हर चीज याद रखता है।

ये हैं प्रॉम्प्ट

Summarize what you learned about me this year. Include my wildest questions, patterns you noticed, and predict my 2026.

इसके बाद उन्होंने चैट जीपीटी से पूछा

Now I want you to challenge me where did I come up short? What do I need to improve? What mistake I was making over and over?

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।