Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जीवन मंत्रfirst 5 things people notice on you without speak a single word etiquette coach manik kaur share personality tips
बोले बगैर लोग लगा लेते हैं आपकी पर्सनैलिटी का अंदाजा, इन चीजों को करते हैं नोटस

बोले बगैर लोग लगा लेते हैं आपकी पर्सनैलिटी का अंदाजा, इन चीजों को करते हैं नोटस

संक्षेप:

Grooming Tips: जब भी आप किसी से मिलते हैं तो आपके एक भी शब्द बोलने से पहले ही वो आपकी इन 5 चीजों को सबसे पहले नोटिस करता है और आपकी पर्सनैलिटी को जज करता है। एटिकेट कोच ने बताया हमेशा इन 5 चीजों पर फोकस करें।

Jan 10, 2026 06:48 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जुबां के लहजे से इंसान की पर्सनैलिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन जब भी आप किसी से मिलते हैं तो पहली बार में इंसान को देखकर लोग उसके व्यक्तित्व के बारे में एक राय बना लेते हैं। तभी कहा जाता है ना ‘फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट’। अपनी नॉलेज और स्पीकिंग के साथ ही ग्रूमिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। अक्सर जब आप किसी से पहली बार मिलते हैं तो वो सबसे पहले उसकी नजर इन चीजों पर होती है। एटिकेट एंड एलिगेंस कोच मानिक कौर ने ऐसे ही 5 चीजों को बताया है। जिन्हें लोग सबसे पहले नोटिस करते हैं और आपकी पर्सनैलिटी को जज करने करते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आपके पैर

जब भी आप किसी से मिलते हैं तो उसकी निगाह आपके पैरों पर होती है। गंदे जूते, खुरदुरे पैर, पुरानी नेलपॉलिश लगे गंदे पैर आपके इंप्रेस को बिगाड़ सकते हैं। इसलिए अपनी ग्रूमिंग में पैरों का ख्याल रखना भी जरूरी होता है।

फेशियल एक्सप्रेशन

जब आप किसी से मिलते हैं तो चेहरे के भाव पर हर किसी की निगाह होती है। भले ही हर समय आप स्माइल ना करें लेकिन चेहरे पर इरिटेट होने या फिर बातों में इंटरेस्ट ना दिखाने वाले भावों को भी ना लाएं। इस तरह के फेशियल एक्सप्रेशन आपकी पर्सनैलिटी को नुकसान पहुंचाते हैं। चेहरे पर हल्की सी ग्रेसफुल स्माइल बनाकर रखें। इससे आप पॉजिटिव नजर आएंगे।

आपका परफ्यूम

मानिक कौर बताती हैं कि अक्सर लोग आपके कपड़ों को भूल सकते हैं। लेकिन खास तरह की स्मेल को नहीं भूल पाते हैं। इसलिए गुड परफ्यूम और स्मेल को ग्रूमिंग में जरूर शामिल करें।

आपका पोश्चर

आप किसी से एक शब्द नहीं बोलेंगे तो भी आपके पोश्चर को देखकर लोग पर्सनैलिटी का अंदाजा लगाएंगे। इसलिए हमेश कॉन्फिडेंट होकर चलिए।

आपके कपड़े

जरूरी नहीं कि डिजाइनर और महंगे कपड़े पहनने पर ही लोग नोटिस करते हैं। साफ-सुथरे, अच्छी तरह से आयरन किए हुए कपड़ों को पहनकर रेडी हों। ये आपकी वेल ग्रूमिंग को दिखाता है। तो अगली बार जब भी घर से बाहर निकलें तो इन 5 बातों का ख्याल जरूर रखें। क्योंकि ये वो बातें हैं जिनसे लोग आपको अक्सर जज करते हैं।

ये भी पढ़ें:लाइफ में हो रहे इन कामों को पूरा होने से पहले ना बताएं
ये भी पढ़ें:खुद की गलती पर भी नहीं मांग पाते माफी तो हमेशा इन बातों को रखें याद
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।