चाणक्य नीति: परिवार से जुड़ी ये 5 बातें ना करें दूसरों से शेयर, बिखर जाएंगे रिश्ते
Chanakya Niti : चाणक्य का मानना था कि एक मजबूत परिवार की नींव उसकी 'गोपनीयता' और 'मर्यादा' पर टिकी होती है। आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य के अनुसार परिवार की वो कौन सी 5 बातें हैं, जिनका जिक्र भूलकर भी बाहरी व्यक्ति से नहीं करना चाहिए।

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र नहीं है, बल्कि यह एक मनुष्य को अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन को सुरक्षित व सम्मानित बनाए रखने की कला भी सिखाती है। चाणक्य का मानना था कि एक मजबूत परिवार की नींव उसकी 'गोपनीयता' और 'मर्यादा' पर टिकी होती है। आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य के अनुसार परिवार की वो कौन सी 5 बातें हैं, जिनका जिक्र भूलकर भी बाहरी व्यक्ति से नहीं करना चाहिए।
बाहरी व्यक्ति के साथ कभी शेयर ना करें ये 5 बातें
1. घर के झगड़े और मनमुटाव
चाणक्य के अनुसार, हर परिवार में छोटे-बड़े झगड़े होते रहते हैं, लेकिन इसका यह अर्थ बिल्कुल नहीं है कि आप उनकी चर्चा अपनी सभी दोस्तों से करें। घर की कलह को बाहर ले जाना सबसे बड़ी मूर्खता है। जब आप घर की लड़ाई दूसरों को बताते हैं, तो लोग आपकी मदद करने की जगह पीठ-पीछे आपका मजाक बनाकर भविष्य में इसका फायदा उठाकर परिवार में फूट डालने की कोशिश करते हैं।
2. आर्थिक स्थिति और धन का लाभ
अपनी आर्थिक तंगी या धन लाभ से जुड़ी बातें भी किसी को नहीं बतानी चाहिए। यदि आप अपनी आर्थिक कमजोरी बताते हैं, तो लोग आपका सम्मान करना बंद कर देंगे और मदद के समय हाथ पीछे खींच लेंगे। वहीं, अधिक धन की चर्चा लोगों में ईर्ष्या पैदा करती है, जो आपके परिवार की सुरक्षा का खतरा बन सकती है।
3. जीवनसाथी का व्यवहार और कमियां
एक सुखी गृहस्थ जीवन के लिए पति और पत्नी के बीच की बातें गुप्त रखना जरूरी होता है। अपने जीवनसाथी की बुराई या उनकी कमियों का जिक्र दूसरों के सामने करने से न सिर्फ उनकी इज्जत कम होती है, बल्कि समाज में आपके परिवार के चरित्र पर भी सवाल उठते हैं। चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने जीवनसाथी का अपमान दूसरों से करवाता है, वह स्वयं कभी सुखी नहीं रह सकता।
4. अपमान की घटनाएं
यदि समाज में या कार्यस्थल पर कभी आपका अपमान हुआ हो, तो उस घटना को अपने तक ही सीमित रखें। दूसरों को अपने अपमान के बारे में बताने से आपकी छवि 'कमजोर' व्यक्ति की बनती है। लोग आपको सहानुभूति देने की जगह आपको कम आंकना शुरू कर देते हैं।
5. परिवार के रहस्य
हर परिवार में कुछ ऐसी बातें होती हैं, जिनका सार्वजनिक होना सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। चाहे वह किसी सदस्य की बीमारी हो या कोई पुरानी गलती, इन रहस्यों को किसी 'भरोसेमंद' मित्र के साथ भी साझा करने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि समय बदलने पर मित्र भी शत्रु में बदल सकता है।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


