जीवनभर ‘गरीब’ रह जाते हैं ये 8 आदतों वाले लोग, आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में बताया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आचार्य चाणक्य अपनी नीति में कुछ ऐसी आदतों का जिक्र करते हैं, जिनकी वजह से लोग जीवनभर संघर्ष करते रह जाते हैं। कई बार लोग मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन इन आदतों की वजह से उनके पास पैसे टिकते ही नहीं हैं।

Chanakya Niti
चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में ऐसे-ऐसे सूत्र बताए जो आज भी लोगों को सही मार्ग दिखाने का काम करते हैं। उनकी नीतियों में राजनीति, अर्थशास्त्र जैसे कूटनीतिक विषयों का तो जिक्र मिलता है, साथ ही जीवन प्रबंधन पर भी उन्होंने कई बातें बताई हैं। आचार्य चाणक्य का मानना था कि कोई भी व्यक्ति जीवन में कितनी तरक्की करेगा, ये सिर्फ उसकी कमाई पर ही निर्भर नहीं करता। बल्कि उसकी अन्य आदतें और धन के प्रति उसका व्यवहार भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। आचार्य ने ऐसी ही कुछ आदतों का जिक्र किया है, जो यदि किसी व्यक्ति में हों तो जीवनभर वो पैसे के साथ संघर्ष ही करते रह जाते हैं। आइए जानते हैं -

अपनी कमाई से ज्यादा खर्च करना

कहते हैं चादर जितनी लंबी हो, पैर उतने ही फैलाने चाहिए। इसी बात का जिक्र आचार्य चाणक्य की नीति में भी मिलता है। आचार्य बताते हैं कि जिन लोगों का खर्चा उनकी कमाई से ज्यादा होता है, ऐसे लोग जीवनभर संघर्ष करते रह जाते हैं। आचार्य धन को सोच समझकर खर्च करने और फालतू के खर्च से बचने की सलाह देते हैं।

कल की फिक्र छोड़ सिर्फ आज में जीना

आज में जीना अच्छी बात है, लेकिन भविष्य को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। आचार्य चाणक्य अपनी नीति में जिक्र करते हैं कि व्यक्ति को हर स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आने वाला कल अपने साथ कैसा भी समय ले कर आ सकता है। जो इसकी तैयारी पहले से कर रखता है, वो जीवन को बेहतर तरीके से जी पाता है।

हर किसी के सामने अपनी आर्थिक स्थिति बताना

आचार्य चाणक्य अपनी नीति में सलाह देते हैं कि आर्थिक स्थिति के बारे में हर किसी को नहीं बताना चाहिए। अपने पैसों से जुड़ी जानकारी हमेशा अपने तक रखनी चाहिए, भले ही आप ज्यादा कमा रहे हों या तंगी का सामना कर रहे हों।

छोटी सोच वालों के आसपास रहना

आप जैसी संगत में रहते हैं उसका असर आपके जीवन पर सबसे ज्यादा पड़ता है। आचार्य चाणक्य बताते हैं कि जो लोग छोटी सोच वाले और मूढ़ बुद्धि लोगों के साथ रहते हैं, उनका दायरा भी सीमित हो जाता है। ऐसे लोग जीवन में ज्यादा आगे बढ़ ही नहीं पाते हैं।

अपनी सेहत को नजरअंदाज करना

जो लोग अपनी सेहत को हल्के में लेते हैं, भविष्य में उनका सारा धन पूंजी धरी की धरी रह जाती है। कई लोगों का सारी जमा पूंजी एक समय के बाद बीमारियों में ही लग जाती है। इसलिए आचार्य अपनी नीति में सलाह देते हैं कि अपने स्वास्थ्य को सबसे ऊपर रखना चाहिए।

भाग्य के भरोसे रहने वाले लोग

आचार्य चाणक्य अपनी नीति में कहते हैं कि भाग्य भी उसी का साथ देता है, जो समझदारी के साथ मेहनत करता है। केवल भाग्य के भरोसे बैठकर जीवन में कुछ भी प्राप्त नहीं होता है। जो लोग भाग्य के भरोसे कम समय में धन कमाना चाहते हैं, आगे चलकर उसी के जाल में बुरी तरह फंसकर रह जाते हैं।

बिना सोचे समझे कुछ भी बोलने की आदत

अगर आपकी वाणी मधुर है तो लोगों से भी आपके संबंध अच्छे होंगे। ऐसे लोग जीवन में खूब आगे जाते हैं और अपनी वाणी के दम पर अच्छा धन कमाते हैं। लेकिन जिन लोगों को बिना सोचे समझे कुछ भी बोलने की आदत होती है या वो मीठा बोलना जानते ही नहीं, ऐसे लोगों के पास धन भी ज्यादा नहीं टिकता।

कुछ नया सीखने से बचना

जो लोग समय के साथ बदलते नहीं है, समय उन्हें बदल देता है। आचार्य चाणक्य भी अपनी नीति में बताते हैं कि व्यक्ति को समय के साथ नई नाई चीजें सीखते रहना चाहिए। जब आप कई चीजों के बारे में जानते हैं तो कमाई के अवसर भी आपके पास ज्यादा होते हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जीवन मंत्र‘गरीब’ रह जाते हैं ये 8 आदतों वाले लोग, आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में बताया