
ऐस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने बताया स्पेस में जब डर लगा तो कैसे हनुमान चालीसा ने की मदद, दिया जीत का मंत्र
ऐस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने बताया कि जब वह स्पेस में थे तो उन्हें भी घबराहाट हुई थी और वहां हनुमान चालीसा और राम नाम ने उनकी काफी मदद की। उन्होंने स्टूडेंट्स को काफी काम की बात भी बताई।
ऐस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला अलीगढ़ के एक स्कूल के कार्यक्रम में गए थे। वहां उन्होंने बच्चों को बताया कि डर से कैसे जीता जाए। उनसे एक बच्चे ने पूछा कि स्पेस में उन्होंने अपने डर पर कैसे काबू पाया था। इस पर शुभांशु ने बताया कि उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया था। इतना ही नहीं उन्होंने बच्चों को यह भी गाइड किया कि अगर परीक्षा आ जाए और उन्होंने एकदम न पढ़ा हो तो इस सिचुएशन में दिमाग को पॉजिटिव रखकर कैसे फायदा पा सकते हैं।
कैसे मिली प्रेरणा
शुभांशु से एक बच्चे ने पूछा कि स्पेस में चक्कर लगाते समय अपने डर पर कैसे काबू पाया, चैलेंजिंग समय में कैसे शांत रहे और स्पेस जर्नी के लिए कैसी मानसिक शक्ति की जरूरत पड़ती है। इस पर शुभांशु ने जवाब दिया, 'मैंने 'कभी हार मत मानो', 'जिंदगी गुलजार है', 'सब अच्छा होता है जिंदगी में... इन वाक्यों से प्रेरणा ली।'
हनुमान चालीसा से मिली मदद
शुभांशु आगे बोलते हैं, 'बहुत बार जब डर आता है, हनुमान चालीसा आपकी मदद करता है। मैं वहां राम-राम-राम जप रहा था, जिसने मुझे बहुत शक्ति दी।' उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी सीख ये है कि डर को प्रजेंस ऑफ माइंड से हैंडल कैसे किया जाए।
अगर एग्जाम में ना पढ़ा हो...
शुभांशु ने बच्चे को उसके एग्जाम का उदाहरण देकर बताया, 'कल आपका एग्जाम है और अभी तक आपने कुछ नहीं पढ़ा। आपके पास दो रास्ते होते हैं या तो डर जाओ और कल तक समय को खराब करो या जो समय बचा है उसमें तैयारी कर लो। ध्यान हमेशा इस पर होना चाहिए कि अभी आप क्या कर सकते हैं। अगर आप ये करोगे तो डर नहीं लगेगा।'

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




