
दिन शुरू करने से पहले दिमाग को ऐसे करें रीसेट, खुद से कहें ये 8 बातें
सुबह की शुरुआत अगर सही सोच और छोटे पॉजिटिव रिचुअल्स के साथ की जाए तो पूरा दिन बेहतर बन सकता है। ये 8 मॉर्निंग रिमाइंडर्स आपके हार्मोन, फोकस और आत्मविश्वास को अंदर से मजबूत करते हैं।
अक्सर हम दिन की शुरुआत अलार्म की आवाज, जल्दबाजी और अधूरे विचारों के साथ करते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह समय तय करता है कि आपका दिमाग, शरीर और भावनाएं पूरे दिन कैसे काम करेंगी। जिस तरह खाली पेट हम गलत खाना खा लें तो पाचन बिगड़ जाता है, उसी तरह सुबह उठते ही अगर दिमाग को गलत सोच, जल्दबाजी और आत्म-आलोचना से भर दिया जाए तो मानसिक संतुलन पूरे दिन बिगड़ा रहता है। सुबह के पहले 10–15 मिनट आपके पूरे दिन के हार्मोन, मूड और निर्णयों को प्रभावित करते हैं। एक पॉजिटिव मॉर्निंग रूटीन सिर्फ मोटिवेशन नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्म-विश्वास की नींव है।
- सुबह उठते ही खुद से कही गई बातें आपके दिमाग को दिशा देती हैं। पहला रिमाइंडर होना चाहिए– 'मैं जितना सोच रहा/रही हूं, उससे बेहतर कर रहा/रही हूं।' इससे अनावश्यक सेल्फ-क्रिटिसिज्म कम होता है।
- इसके बाद यह याद दिलाना जरूरी है कि एक अच्छी आदत आज भी हार्मोन बैलेंस कर सकती है- जैसे गहरी सांस, हल्की स्ट्रेचिंग या पानी पीना।
- कई लोग अपने शरीर को ‘फेल’ समझने लगते हैं, जबकि सच यह है कि शरीर संकेत दे रहा होता है। इसलिए सुबह खुद से कहें– 'मेरा शरीर कमजोर नहीं, सपोर्ट मांग रहा है।' यह सोच हीलिंग की शुरुआत करती है।
- मोटिवेशन की जगह प्लान पर फोकस करना भी एक अहम मॉर्निंग मंत्र है। 'मुझे मोटिवेशन नहीं, एक स्पष्ट योजना चाहिए— यह वाक्य आपको पूरे दिन भटकने से बचाता है।
- साथ ही, खुद को यह अनुमति देना कि आप 'वर्क इन प्रोग्रेस' हैं और फिर भी खुद पर गर्व कर सकते हैं, मानसिक दबाव कम करता है।
- दिन में कुछ भी हो, भावनाओं को नियंत्रित करने की क्षमता आपके हाथ में है। सुबह यह दोहराना कि 'मैं प्रतिक्रिया नहीं, समझदारी से जवाब दूंगा/दूंगी- आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।
- यह याद दिलाना भी बेहद जरूरी है कि आज का हर छोटा कदम भविष्य की ताकत बना रहा है।
- मेरे पास देने के लिए कुछ कीमती है और इसकी शुरुआत खुद का ख्याल रखने से होती है। सेल्फ-केयर स्वार्थ नहीं, बल्कि बुनियाद है।
लाइफ मंत्रा: सुबह की ये छोटी-छोटी बातें कोई जादू नहीं, बल्कि दिमाग को ट्रेन करने का तरीका हैं। जब दिन सही सोच से शुरू होता है तो जिंदगी अपने आप संतुलन में आने लगती है।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




