कपड़े या शक्ल नहीं, ये 7 आदतें बनाती हैं आपको आकर्षक! साइकोलॉजी भी मानती है
लोगों को अक्सर लगता है कि शक्ल या कपड़े अच्छे होने से ही वो अट्रैक्टिव लगते हैं या बाकी लोग उन्हें नोटिस करते हैं। जबकि ऐसा नहीं है, साइकोलॉजी भी मानती हैं कि इंसान को अट्रैक्टिव उसकी आदतें बनाती हैं जो आप भी फॉलो कर सकते हैं।

हर कोई चाहता है कि लोग उन्हें पसंद करें, उनकी मौजूदगी को महसूस करें और उसके साथ समय बिताना अच्छा समझें। इतना आकर्षक बनने के लिए सिर्फ अच्छे कपड़े पहनना, सुंदर चेहरा होना या ट्रेंडी स्टाइल होना जरूरी नहीं है। असली अट्रैक्शन आपकी आदतों और लोगों के साथ आपके बर्ताव से बनता है। कई बार कुछ लोग बिना ज्यादा कोशिश किए भी सबको अच्छे लगते हैं, क्योंकि उनके अंदर कुछ ऐसी खूबियां होती हैं जो दूसरों को कंफर्टेबल महसूस कराती हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि लोग आपकी मौजूदगी को पसंद करें तो आपको कुछ छोटी लेकिन असरदार आदतें अपनानी होंगी। आइए डिटेल में जानते हैं -
हर बात में खुद को साबित करने की कोशिश मत करें
कई लोगों की आदत होती है कि हर बातचीत में वे अपनी उपलब्धियां, अनुभव या जानकारी दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन अट्रैक्टिव लोग ऐसा नहीं करते। आपको हर समय यह साबित करने की जरूरत नहीं है कि आप कितने समझदार या सफल हैं। बातचीत के दौरान सामने वाले की बातों को ध्यान से सुनें और उसे महसूस होने दें कि उसकी बातें आपके लिए मायने रखती हैं। जब लोग खुद को सुना हुआ महसूस करते हैं, तब वे आपके करीब आने लगते हैं।
अपनी जिंदगी की हर बात सबको मत शेयर
अपनी हर फीलिंग, हर परेशानी और हर प्लान हर किसी के साथ शेयर करना जरूरी नहीं होता। कुछ बातें सिर्फ अपने तक रखने के लिए होती हैं। जब आप हर समय अपनी पर्सनल बातें बताते रहते हैं, तो कई बार लोग आपको सीरियस लेना कम कर देते हैं। इसलिए अपनी निजी जिंदगी की सीमाएं तय करें। जो बातें जरूरी हों, वही शेयर करें। कुछ चीजें निजी रहती हैं तो उनका महत्व भी बना रहता है।
लोगों को अपने बारे में बोलने का मौका दीजिए
अच्छी बातचीत का मतलब सिर्फ बोलना नहीं, बल्कि सुनना भी होता है। जब आप किसी को बिना टोके और बिना जज किए उसकी बात कहने का मौका देते हैं, तो वह आपके साथ कंफर्टेबल महसूस करता है। लोग अक्सर उन लोगों को याद रखते हैं जिनके सामने वे खुलकर अपनी बात रख पाए हों। इसलिए अगली बार बातचीत में खुद से ज्यादा सामने वाले को बोलने का मौका दें।
छोटी-छोटी बातें याद रखना सीखिए
रिश्तों को मजबूत बनाने में छोटी बातें बहुत बड़ा काम करती हैं। अगर किसी ने आपको बताया था कि उसका कोई एग्जाम आने वाला है या वह किसी बात को लेकर परेशान है, तो बाद में उससे उस बारे में पूछिए। जब आप लोगों की कही हुई छोटी बातों को याद रखते हैं, तो उन्हें लगता है कि आप सच में उनकी परवाह करते हैं। यही छोटी चीजें आपको दूसरों से अलग बनाती हैं।
जरूरत से ज्यादा अटेंशन पाने की कोशिश ना करना
बार-बार फोन चेक करना, हर समय जवाब का इंतजार करना या लोगों से लगातार अटेंशन चाहना आपके अंदर कॉन्फिडेंस की कमी दिखाता है। अट्रैक्टिव लोग अपने समय और अपनी जिंदगी में भी खुश रहना जानते हैं। जब आपको खुद का साथ अच्छा लगने लगता है, तब आपकी मौजूदगी अपने आप लोगों को अच्छी लगने लगती है। आत्मनिर्भरता हमेशा अट्रैक्टिव लगती है।
दूसरों के टाइम और एनर्जी की रिस्पेक्ट करें
अगर आप कही भी अक्सर देर से पहुंचते हैं, बार-बार बहाने बनाते हैं या आखिरी समय पर मीटिंग या प्लानिंग रद्द कर देते हैं, तो इसका असर आपके रिश्तों पर पड़ता है। समय का सम्मान करना सिर्फ एक अच्छी आदत नहीं, बल्कि दूसरे व्यक्ति के प्रति रिस्पेक्ट दिखाने का तरीका भी है। जो लोग अपने वादों और समय की कद्र करते हैं, वे हमेशा भरोसेमंद और सम्मानित माने जाते हैं।
हर चीज के पीछे भागना बंद करें
चाहे बात प्यार की हो या किसी रिश्ते में स्वीकार किए जाने की, हर चीज के पीछे भागना सही नहीं है। अगर किसी रिश्ते या मौके के लिए आपको बार-बार खुद को साबित करना पड़ रहा है, तो हो सकता है वह आपके लिए सही ना हो। अपनी कीमत समझिए और उन लोगों या स्थितियों पर ध्यान दीजिए जो आपको सम्मान और महत्व देते हैं। आत्मसम्मान हमेशा किसी भी तरह की भागदौड़ से ज्यादा अट्रैक्टिव होता है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


