Quotes Of The Day: सफलता का रास्ता आसान नहीं...डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के 7 विचार बदल देंगे आपकी जिंदगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मेहनत का फल देर से मिल सकता है, लेकिन वह आपको सफलता की मंजिल तक जरूर पहुंचाता है। अगर आप सफल होने के लिए मोटिवेशनल बातें पढ़ना चाहते हैं, तो डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के ये विचार रास्ता दिखाएंगे।

Quotes Of The Day: सफलता का रास्ता आसान नहीं...डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के 7 विचार बदल देंगे आपकी जिंदगी

Quotes Of The Day: जिंदगी में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरणा और सही मार्गदर्शन की अहम भूमिका होती है। डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के विचार लाखों युवाओं को मेहनत, अनुशासन और आत्मविकास के लिए प्रेरित करते हैं। अगर आप भी अपने लक्ष्यों को पाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो उनके ये प्रेरणादायक कोट्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। चलिए आपको विकास सर के कुछ मोटिवेशनल कोट्स पढ़ाते हैं, जिनसे आपको मोटिवेशन मिलेगा।

डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के 7 विचार

1- धैर्य और लगन

विकास सर का कहना है कि जीवन में सबसे ज्यादा सफल लोग वो होंगे, जिनके पास सबसे ज्यादा धैर्य था और धैर्य के साथ लगन थी। अगर आप धैर्य रखेंगे तो जिंदगी में हमेशा सफल होंगे।

2- सक्सेस की गारंटी

सक्सेस की कोई गारंटी नहीं है, लेकिन इतनी गारंटी है कि अगर मेहनत की तो एक बेहतर इंसान बन जाओगे और जिंदगी में कुछ अच्छा कर लोगे। मेहनत से कभी भी मुंह मत मोड़ो।

3- सफलता की दहाड़

विकास सर का कहना है कि अगर आप जीवन में कभी असफल हो जाएं, तो मान लीजिए आपकी सफलता की दहाड़ अभी और बड़ी होने वाली है। हर असफलता से सीखकर आगे बढ़ने की कोशिश करें।

4- रिजेक्शन सीखो

जीवन में सीखने के लिए बहुत जरूरी चीज ये सीखना कि मुझे रिजेक्ट किया जा सकता है। रिजेक्शन को सीखना बहुत जरूरी है। रिजेक्ट होकर हताश होकर बैठना नहीं है।

5- टागरेट दिमाग में रखो

अपने टारगेट को दिमाग में रखकर लंबे समय तक धीमी-आंच पर उसपर मेहनत करती रहनी है। जिसके पास उद्देश्य होगा, वो किसी न किसी फील्ड में सफल हो जाएगा।

6- सफल होने का रास्ता

सफलता का रास्ता कभी आसान नहीं होता। इस सफर में कई चुनौतियां, असफलताएं और कठिन परिस्थितियां सामने आती हैं, लेकिन जो व्यक्ति इन मुश्किलों से घबराने के बजाय लगातार मेहनत करता रहता है, वही आखिरकार अपने लक्ष्य तक पहुंचता है। सफलता किसी एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि यह छोटे-छोटे प्रयासों, धैर्य और निरंतर मेहनत का परिणाम होती है।

7- आगे कैसे बढ़ना है

अगर कभी किसी से कोई बात हो जाए या किसी वजह से रिश्तों में खटास आ जाए, तो उससे दुश्मनी पालने के बजाय खुद को आगे बढ़ाने पर ध्यान दीजिए। हर बात का जवाब देना या हर विवाद में उलझे रहना जरूरी नहीं होता। कई बार सबसे अच्छा जवाब खामोशी और दूरी होती है। ऐसे लोगों को पूरी तरह इग्नोर कर दीजिए और अपनी ऊर्जा को अपने लक्ष्यों और विकास में लगाइए।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।