Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जीवन मंत्र5 Ways to Add Spirituality to Daily Life Taught by Gaur Gopal Das
गौर गोपाल दास की सीख: दैनिक जीवन में आध्यात्म जोड़ने के 5 आसान तरीके

गौर गोपाल दास की सीख: दैनिक जीवन में आध्यात्म जोड़ने के 5 आसान तरीके

संक्षेप:

गौर गोपाल दास के अनुसार आध्यात्मिकता किसी बड़े बदलाव से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे ईमानदार कदमों से शुरू होती है। जीवन में शांति, संतुलन और सकारात्मकता लाने के लिए इन पांच सरल आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

Dec 12, 2025 01:26 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गौर गोपाल दास- एक आध्यात्मिक शिक्षक, मोटिवेशनल कोच और मॉन्क- बरसों से लोगों को बताने का प्रयास कर रहे हैं कि आध्यात्मिकता कोई जटिल साधना या कठिन तपस्या नहीं है। यह उन छोटे-छोटे क्षणों में छिपी होती है जिन्हें हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं। कृतज्ञता का एक पल, मन की एक शांत सांस या भगवान से की गई एक छोटी-सी प्रार्थना। उनके अनुसार, जब हम अपने दिन में आध्यात्म जोड़ते हैं तो हमारा मन शांत होता है, विचार साफ होते हैं और जीवन में गहरी स्थिरता अनुभव होती है। यहां उनके अनुसार पांच आसान तरीके बताए जा रहे हैं, जिन्हें कोई भी व्यक्ति बिना किसी कठिनाई के अपना सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
  1. रोजाना आध्यात्म के लिए समय निकालें: गौर गोपाल दास हमेशा कहते हैं कि आध्यात्मिकता तभी जीवन में आती है जब हम उसे प्राथमिकता देते हैं। दिन के 10–15 मिनट भी पर्याप्त हैं। यह सुबह की कुछ मिनटों की प्रार्थना हो सकती है या रात की शांति में अपनी भावनाओं का अवलोकन, यह समय मन को रीसेट करता है।
  2. जो देखें, सोच-समझकर देखें: गौर गोपाल दास बताते हैं कि हमारी भावनाएं और विचार उस कंटेंट से बनते हैं जिसे हम रोज देखते हैं। अगर हम लगातार नकारात्मक कंटेंट- गॉसिप, हिंसा या ड्रामा देखते हैं तो मन बेचैन हो जाता है। इसके बजाय प्रेरणादायक वीडियो, ज्ञानवर्धक भाषण, आध्यात्मिक पॉडकास्ट या शांतिपूर्ण भजन सुनें। जब कंटेंट सकारात्मक होगा, मन और विचार दोनों शांत रहेंगे।
  3. प्रेरणादायक संगति ढूंढ़ें: "आप वही बन जाते हैं, जिनके साथ आप समय बिताते हैं"—यह गौर गोपाल दास का मुख्य संदेश है। इसलिए ऐसे लोगों के साथ रहें जो प्रोत्साहन दें, सकारात्मक ऊर्जा रखें और आपके विकास में सहयोग करें। यदि आसपास ऐसा कोई ना हो तो किताबें, गुरु के प्रवचन, सेमिनार और आध्यात्मिक समुदाय आपकी संगति बन सकते हैं। सही संगति आपकी सोच को ऊंचा उठाती है।

ये भी पढ़ें:डेली ऑरा क्लींजिंग: स्पिरिचुअल कोच मोहित के 5 आसान स्टेप्स
  • जागरूक होकर भोजन करें: दास जी का कहना है कि भोजन सिर्फ शरीर के लिए नहीं, मन के लिए भी होता है। खाते समय टीवी, फोन या बातचीत में उलझे रहने के बजाय भोजन को महसूस करें- उसकी खुशबू, स्वाद, बनावट, हर कौर को सजगता और कृतज्ञता के भाव से के साथ खाएं। इससे ना सिर्फ पाचन बेहतर होगा, बल्कि आप भोजन के प्रति आभार और सम्मान भी महसूस करेंगे जो आध्यात्मिकता का एक महत्वपूर्ण आधार है।
  • रोजाना मेडिटेशन करें: उनके अनुसार, ध्यान आध्यात्मिक जीवन का केंद्र है। दिन में 5–10 मिनट भी मन को रीसेट करने के लिए पर्याप्त हैं। ध्यान आपको शांति, संतुलन और स्पष्टता देता है। यह मन को वर्तमान में लाती है, तनाव कम करती है और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाती है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।