Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिप5 toxic comments toward your husband can hurt your relationship
पति को कभी न मारे ये 5 तानें, शादीशुदा रिश्ते में पड़ जाएगी दरार

पति को कभी न मारे ये 5 तानें, शादीशुदा रिश्ते में पड़ जाएगी दरार

संक्षेप:

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास पर टिका होता है। लेकिन अगर इस रिश्ते में सिर्फ लड़ाई और बहस होती रहे तो ये जल्दी टूट जाता है। वाइफ अक्सर गुस्से में हस्बैंड को कुछ तानें मार देती हैं, जो बिल्कुल नहीं देने चाहिए।

Oct 27, 2025 01:41 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार-तकरार से भरा होता है लेकिन कई बार इस रिश्ते में भारी उतार-चढ़ाव आते हैं। रिश्ते की गरिमा को बनाकर रखना हस्बैंड-वाइफ दोनों की जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी के तहत वाइफ को अगर कुछ बातों का बुरा लगता है या फिर जिंदगी में कोई परेशानी महसूस होती है, तो वह इसका गुस्सा पति पर पहले निकालती है। बहस या आमतौर की बातों में पत्नी पति को कुछ ऐसी बातें कह जाती हैं, जो किसी भी हस्बैंड को लंबे समय तक याद रहती है। कुछ ऐसे तानें, जो उनके व्यक्तित्व या जिंदगी से जुड़े हों। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो आज से ही बंद कर दें। वरना आपका रिश्ता भयानक मोड़ ले सकता है। चलिए बताते हैं पति को कौन से तानें कभी न मारें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फाइनेंस या करियर

पति को कभी भी सैलरी, नौकरी या करियर को लेकर ताना न मारें। आदमी को नौकरी, कमाई-पेशा पर कुछ भी सुनना पसंद नहीं आता। इसके अलावा उनकी सिचुएशन को बिना जानें, आप अगर कुछ कह रही हैं, तो ये उन्हें ठेस पहुंचा सकता है। खासतौर पर बच्चे के आगे उनके पिता से ये बातें न कहें। इससे बच्चे पर भी बुरा असर होता है।

कुछ काम नहीं आता

पति को निकम्मा या निठल्ला बिल्कुल न कहें। अक्सर गुस्से में पत्नियां पति को बोल देती हैं, तो तुम्हें कोई काम नहीं आता। तुम कुछ कर नहीं पाते या समझ नहीं है। ये बातें उनके ईगो को हर्ट कर देती हैं। इससे उन्हें न सिर्फ आपसे नफरत होगी बल्कि रिश्ते में रहने की इच्छा भी खत्म हो जाएगी।

जिंदगी बर्बाद हो गई

पति से कितनी भी लड़ाई हो या गुस्सा हो पर उन्हें कभी ये ताना न मारें कि शादी करके आपकी जिंदगी बर्बाद हो गई। ये बात पति को किसी चाकू की तरह चुभती है। हर आदमी चाहता है कि वह अपनी पत्नी हर खुशी दें लेकिन ये कह देना उसे दुख पहुंचाने जैसा होगा।

माता-पिता की तरह हो

हर बेटा अपने मां-बाप का लाडला होता है लेकिन उसे इस बात को लेकर तानें न मारें। कभी ये न कहें कि तुम बिल्कुल अपने माता-पिता की तरह बद्तमीज या सेल्फिश हो। ये बातें उसे चुभ सकती है और अपने पैरेंट्स के लिए भी वह ये सुनना पसंद नहीं करेंगे।

तलाक के तानें

गुस्से में अगर आप पति को तलाक लेने के तानें मार देती हैं, तो रिश्ता खराब हो सकता है। ऐसे में पति को लगेगा कि आप उनके साथ खुश नहीं है या फिर साथ रहना नहीं चाहती। लड़ाई में तलाक की बातें बिल्कुल न बोलें।

ये भी पढ़ें:रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कोशिशें, ऐसे लाएं रिश्तों में गर्माहट
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।