क्या आप सच में कॉन्फिडेंट हैं? इन 5 बातों से चल जाएगा पता

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आत्मविश्वास सिर्फ अपनी बात खुलकर कहने का नाम नहीं है। यह आपकी सोच, फैसलों और रोजमर्रा की आदतों में भी नजर आता है। कई बार बिना जाने ही हम ऐसी बातें करते हैं, जो मजबूत आत्मविश्वास दिखाती हैं।

Signs of a Confident Person
अगर आप खुद पर भरोसा करते हैं, तो ये 5 बातें आपके कॉन्फिडेंस को साफ दिखाती हैं।

आत्मविश्वासी होने का मतलब यह नहीं है कि आप हर समय सबसे आगे रहें या हर बात में अपनी राय दें। असली आत्मविश्वास आपकी सोच और रोज की आदतों में दिखाई देता है। आपको पता होता है कि आपको जिंदगी में क्या चाहिए। आप अपनी पसंद के फैसले लेने से डरते नहीं हैं और हर बात के लिए दूसरों की मंजूरी का इंतजार भी नहीं करते। आपको यह भी समझ आने लगता है कि हर कोई आपके बारे में अच्छा नहीं सोच सकता और यह बिल्कुल ठीक है। अगर आपकी सोच और आदतों में भी ये बातें हैं, तो हो सकता है कि आप अंदर से काफी आत्मविश्वासी हों।

1. आपको पता है कि आपको जिंदगी में क्या चाहिए

आपको अपनी जिंदगी को लेकर कुछ बातें साफ पता होती हैं। जैसे आपको किस तरह का काम पसंद है, कैसी जिंदगी जीनी है और किन चीजों पर ध्यान देना है। हो सकता है कि समय के साथ आपकी पसंद बदल जाए, लेकिन आप सिर्फ इसलिए अपना फैसला नहीं बदलते क्योंकि दूसरे लोग आपसे कुछ और चाहते हैं।

2. लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, इसकी ज्यादा चिंता नहीं होती

हर किसी को खुश करना संभव नहीं है। आत्मविश्वासी लोग यह बात समझते हैं। अगर किसी को आपकी पसंद या आपके फैसले अच्छे नहीं लगते, तो आप हर बार खुद को सही साबित करने नहीं बैठते। आप अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने की कोशिश करते हैं और हर बात पर दूसरों की राय को ज्यादा महत्व नहीं देते।

3. आपके दोस्त कम लेकिन खास हैं

आपके बहुत सारे दोस्त नहीं हैं तो इसमें कोई परेशानी नहीं है। आपको हर किसी के साथ दोस्ती करने की जरूरत महसूस नहीं होती। आप उन लोगों के साथ रहना पसंद करते हैं जिनके सामने आप बिना किसी दिखावे के रह सकें। आपका दोस्ती का दायरा छोटा हो सकता है, लेकिन उसमें भरोसेमंद लोग हो सकते हैं।

5 Signs of a Confident Person

4. आप अपनी निजी बातें हर किसी को नहीं बताते

आपको अपनी जिंदगी की हर बात दूसरों को बताने की जरूरत महसूस नहीं होती। कौन सा फैसला लिया, घर में क्या चल रहा है या आप कैसा महसूस कर रहे हैं, ये सब हर किसी के साथ साझा करना जरूरी नहीं है। अगर आप कुछ बातें सिर्फ अपने तक रखना पसंद करते हैं, तो यह भी आत्मविश्वास की एक निशानी हो सकती है।

5. दूसरों की चमकती जिंदगी देखकर खुद को कम नहीं समझते

दूसरों की अच्छी तस्वीरें और मजेदार जिंदगी देखकर कई बार हमें लगता है कि हमारी जिंदगी उतनी अच्छी नहीं है। लेकिन अगर आप ऐसा कम करते हैं और अपनी जिंदगी को दूसरों से नहीं मिलाते, तो यह अच्छी बात है। आपको पता होता है कि हर किसी की जिंदगी अलग है और जो दिख रहा है, पूरी जिंदगी वैसी नहीं होती।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जीवन मंत्रक्या आप सच में कॉन्फिडेंट हैं? इन 5 बातों से चल जाएगा पता