Good Morning Wishes:'जीवन की हर सुबह..' पॉजिटिव मैसेज के साथ बोलें गुड मॉर्निंग

Mar 12, 2026 06:49 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Good Morning Wishes: किसी की देखभाल करना और उसे दिल से याद करना तब और भी खास हो जाता है जब आप सुबह का पहला मैसेज भेजकर कुछ पॉजिटिव बातों के साथ दिन की शुरुआत करते हैं। ये पॉजिटिव लाइन लाइफ में आगे बढ़ने और सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा भी देते हैं। पढ़ें ये बेस्ट गुड मॉर्निंग मैसेज।

Good Morning Wishes:'जीवन की हर सुबह..' पॉजिटिव मैसेज के साथ बोलें गुड मॉर्निंग

दिन की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद के साथ और कुछ पॉजिटिव बातों के साथ हो तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। अपनों से बड़ों, छोटों और दोस्तों को सुबह का गुड मॉर्निंग मैसेज भेज देना बेहद खास होता है। ये ना केवल आपकी केयर दिखाता है बल्कि दिखाता है कि आपको अपने दोस्तों और करीबियों के दिल तक पहुंचाता है। तो इन पॉजिटिव लाइन वाले मैसेज को गुड मॉर्निंग बोलने के लिए भेज दें।

Good Morning Wishes In Hindi

1 जीवन की हर सुबह एक नया अवसर है,

इसे अपनाओ और अपनी खुशियों को बिखेर दो।

Good Morning

2) वक़्त भी सिखाता है,

और टीचर भी,

पर दोनों में फर्क होता है,

टीचर सिखा कर,

इम्तिहान लेता है,

और वक़्त इम्तिहान लेकर,

Good morning

3) सुबह की पहली किरण की

तरह मुस्कुराओ

Good Morning

4) चाय के कप में सिर्फ चाय नहीं होती

कुछ पल सुकून के भी होते हैं

Good Morning

5) विश्वास वो शक्ति है जिससे

उजड़ी हुई दुनिया में भी

रोशनी लाई जा सकती है

Good Morning

6) भूमि और भाग्य का एक

ही स्वभाव है

जो भी बोया है

वो निकलना तय है।

Good Morning

7) हमारा अस्तित्व हमारे कर्म से है,

किसी के नजरिये से नहीं।

Good Morning

8) हंसी आपकी कोई चुरा ना पाये,

आपको कभी कोई रुला ना पाये,

खुशियों का दीप ऐसे जले ज़िंदगी में,

कि कोई तूफ़ान भी उसे बुझा ना पाये।

GOOD morning

9) जरूरी नहीं है कुछ

गलत करने से ही दुःख मिले,

हद से ज्यादा अच्छे होने की भी

कीमत चुकानी पड़ती है।

Good Morning

10) हमेशा ऐसे व्यक्ति को संभाल के रखिए...

जिसने आपको ये तीन भेंट दी हो

साथ समय और समर्पण

Good Morning

11) जो लोग दूसरों को अपनी खुशियों

में शामिल करते हैं

खुशियां सबसे पहले

उनके दरवाज़े पर दस्तक देती है

Good Morning

12) पीपल के पत्तों जैसा मत बनिए जो वक्त आने पर सूख कर गिर जाते है ,

बनना है तो मेहँदी के पत्तों जैसा बनिए जो पिस कर भी दूसरों की जिंदगी में रंग भर देते है।

Good Morning

13) रिश्ते अंकुरित होते हैं प्रेम से,

जिंदा रहते हैं संवाद से

महसूस होते हैं संवेदनाओं से,

जिए जाते हैं दिल से

Good Morning

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।