Motivational Quotes By Abraham Lincoln: 'गिरने पर भी कभी हार मत मानिए' अब्राहम लिंकन के 10 प्रेरणादायक विचार
अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे, जो अपनी ईमानदारी और काम के प्रति निष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनके विचार आज भी लोगों को सफलता पाने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके कुछ खास कोट्स आप यहां पढ़ सकते हैं।

अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन (Abraham Lincoln) ने अपने जीवन में अनेक कठिन संघर्षों और असफलताओं का सामना किया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल पर उन्होंने न केवल एक सफल वकील के रूप में पहचान बनाई, बल्कि आगे चलकर अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति भी बने। राष्ट्रपति बनने से पहले अब्राहम लिंकन वकालत करते थे और अपनी सत्यनिष्ठा व निष्पक्षता के लिए प्रसिद्ध थे। वह एक कुशल राजनेता, प्रभावशाली वक्ता और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने अपने विचारों से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उनके प्रेरणादायक भाषण और अनमोल विचार आज भी दुनिया भर के लोगों को आगे बढ़ने, चुनौतियों का सामना करने और सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं। आप यहां लिंकन के कुछ खास विचारों को पढ़ सकते हैं।
1- मैं उस व्यक्ति को अधिक महत्व नहीं देता जो आज कल की तुलना में अधिक बुद्धिमान नहीं हुआ है।
(I do not think much of a man who is not wiser today than he was yesterday)
2- भविष्य का अनुमान लगाने का सबसे अच्छा तरीका है उसे स्वयं बनाना।
(The best way to predict the future is to create it)
3- लगभग हर व्यक्ति कठिनाइयों का सामना कर सकता है, लेकिन यदि आप किसी के चरित्र की परीक्षा लेना चाहते हैं, तो उसे सत्ता दे दीजिए।
(Nearly all men can stand adversity but if you want to test a man's character, give him power)
4- मैं धीरे चलता हूं, लेकिन कभी पीछे नहीं लौटता।
(I am a slow walker, but I never walk back)
5- जब मैं अच्छा काम करता हूँ, तो मुझे अच्छा महसूस होता है। जब मैं बुरा काम करता हूँ, तो मुझे बुरा महसूस होता है। यही मेरा धर्म है।
(When I do good, I feel good. When I do bad, I feel bad. That's my religion)
6- किताबें हमें बताती हैं कि जिन विचारों को हम अपना नया और अनोखा विचार समझते हैं, वे अक्सर पहले भी किसी न किसी रूप में मौजूद रहे होते हैं।
(Books serve to show a man that those original thoughts of his aren't very new after all)
7- अंत में मायने यह नहीं रखता कि आपने कितने वर्ष जिए, बल्कि यह कि उन वर्षों में आपने कितना जीवन जिया।
(In the end, it's not the years in your life that count. It's the life in your years)
8- चरित्र एक वृक्ष की तरह होता है और प्रतिष्ठा उसकी छाया की तरह। छाया केवल वह है जो लोग उसके बारे में सोचते हैं, जबकि वृक्ष वास्तविकता है।
(Character is like a tree and reputation like a shadow. The shadow is what we think of it; the tree is the real thing)
9- आप कुछ लोगों को हमेशा और सभी लोगों को कुछ समय तक धोखा दे सकते हैं, लेकिन सभी लोगों को हमेशा धोखा नहीं दे सकते।
(You can fool all the people some of the time and some of the people all the time but you cannot fool all the people all the time)
10- आप जो भी बनें, उसमें श्रेष्ठ बनें।
(Whatever you are, be a good one)
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


