NSG कमांडो ने बताए आर्मी के 10 नियम, जो बदल सकते हैं आपका जीवन! आप भी करें फॉलो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अपने जीवन में थोड़ा डिस्प्लिन और व्यवस्था लाना चाहते हैं, तो कुछ बहुत बड़ा करने की जरूरत नहीं है। आर्मी के ये 10 नियम अपनाकर आप खुद में बड़ा फर्क महसूस कर सकते हैं। ये छोटी-छोटी सी आदतें हैं लेकिन आपके माइंड पर काफी इफेक्ट डालती हैं।

Army Rules That Can Change Your Life
आर्मी के 10 नियम

आर्मी के जवानों की लाइफ एक फिक्स रूटीन, डिसिप्लिन और जिम्मेदारी के साथ चलती है। समय पर उठना, अपने हर काम को समय पर करना, शरीर को फिट रखना, जरूरी काम को टालना नहीं और मुश्किल हालात में भी अपने काम पर ध्यान देना कुछ बेसिक और सबसे जरूरी आदतें मानी जाती हैं। आर्मी लाइफ के रूल्स को अगर कोई आम इंसान भी अपनाता हैं, तो इससे उसके जीवन में बड़ा बदलाव दिखाई दे सकता है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए NSG कमांडो और इंडियन आर्मी के पूर्व सैनिक कर्नल नरेंद्र सिंह ठाकुर के ऐसे 10 नियम शेयर किए हैं, जिन्हें आप भी अपनी लाइफ का हिस्सा बना सकते हैं।

अपना बिस्तर ठीक कर के दिन की शुरुआत करें

सुबह उठते ही बिस्तर ठीक करना देखने में बहुत मामूली काम है, लेकिन इसका असर आपकी सोच पर पड़ता है। दिन की पहली छोटी जिम्मेदारी पूरी करने से आपके माइंड को छोटी सी जीत का अहसास होता है, जिससे पूरा दिन बाकी कामों को करने की मोटिवेशन और उत्साह बना रहता है।

सुबह जल्दी उठें

आर्मी की दिनचर्या में समय की बहुत अहमियत होती है। इसका मतलब यह नहीं कि हर किसी को रोज सुबह 4 बजे ही उठना चाहिए। अपनी जरूरत और काम के हिसाब से ऐसा समय तय करें, जिससे आप अपने दिन की शुरुआत बाकी लोगों की तुलना में पहले कर सकें। सुबह उठने के बाद कुछ समय खुद के लिए रखें और जरूरी कामों को पहले से तय करें। धीरे-धीरे जल्दी उठना मजबूरी नहीं, आपकी आदत बन जाएगी।

छोटे-छोटे कामों को टालें नहीं

कई बार हम छोटे-छोटे कामों को यह सोचकर छोड़ देते हैं कि बाद में कर लेंगे। यही छोटे काम धीरे-धीरे जमा होकर बोझ बन जाते हैं। अगर कोई काम बहुत कम समय में पूरा हो सकता है, तो उसे बेवजह टालने से बचें। कोई चीज अपनी जगह रखना हो, छोटा मैसेज भेजना हो या कोई जरूरी काम पूरा करना हो, तो कोशिश करें कि उसी समय निपटा दें।

आसपास की चीजों पर नजर रखें

हमेशा जागरूक रहे और अपने आसपास की सिचुएशन पर नजर रखें। आपको अपने आसपास और अपनी स्थिति की जानकारी होनी चाहिए। आप किन लोगों के साथ हैं, कहां हैं, क्या हो रहा है और आपके सामने कौन सा मौका या जोखिम है, इन बातों पर ध्यान दें। जागरूक रहने वाला इंसान अक्सर जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाए स्थिति को समझकर कदम उठाता है।

अपने लिए अच्छे स्टैंडर्ड तय करें

आपकी पहचान सिर्फ आपके काम से नहीं होती, आपके व्यवहार से भी होती है। कपड़े साफ रखना, जूते और सामान व्यवस्थित रखना, समय का ध्यान रखना और दूसरों से सम्मान से बात करना जैसी छोटी बातें आपके व्यक्तित्व का हिस्सा बनती हैं। हर काम में परफेक्ट होने की कोशिश करने के बजाय अपने लिए कुछ अच्छे नियम तय करें और उन्हें रोज फॉलो करने की कोशिश करें।

फिटनेस का रखें ध्यान

शरीर को फिट रखने के लिए हर दिन घंटों जिम में बिताना जरूरी नहीं है। अपनी क्षमता के अनुसार चलना, व्यायाम करना या कोई फिजिकल एक्टिविटी करना शुरू करें। जिस तरह रोज के दूसरे जरूरी कामों को समय देते हैं, उसी तरह अपने शरीर को भी समय दें।

जिंदगी की हर परेशानी अकेले मत झेलिए

मुश्किल समय में सही लोगों का साथ बहुत काम आता है। इसलिए ऐसे लोगों को अपनी जिंदगी में जगह दें जो आपका साथ दें। जरूरत पड़ने पर सही सलाह दें और आपकी गलती पर आपको समझाने से भी पीछे ना हटें। हर समस्या को अकेले संभालना जरूरी नहीं है। भरोसेमंद लोगों से मदद लेना और अपनी परेशानी साझा करना कई बार स्थिति को संभालना आसान बना देता है।

बोलने से पहले सोचने की आदत डालें

हर बात का तुरंत जवाब देना जरूरी नहीं है। खासकर गुस्से या स्ट्रेस में बोले गए शब्द रिश्तों और काम दोनों को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए बोलने से पहले एक पल रुकें और सोचें कि आपको क्या कहना है। अपनी बात छोटी, साफ और सीधे तरीके से रखें।

किसी भी जरूरी काम के लिए पहले तैयारी करें

बड़ा काम शुरू करने से पहले तैयारी करने की आदत आपको कई परेशानियों से बचा सकती है। पहले तय करें कि आपको करना क्या है, किन चीजों की जरूरत पड़ेगी और रास्ते में कौन सी दिक्कत आ सकती है। अगर काम जरूरी है, तो एक दूसरा विकल्प भी सोचकर रखें। थोड़ी सी पहले की गई तैयारी आखिरी समय की भागदौड़ और घबराहट को काफी कम कर सकती है।

मुश्किल आने पर पर काम करना ना छोड़ें

थकान, दबाव और परेशानी के समय किसी काम को छोड़ देना आसान लगता है। ऐसे समय में तुरंत फैसला लेने के बजाय थोड़ा रुकें और देखें कि समस्या को संभालने का अगला कदम क्या हो सकता है। जरूरत पड़ने पर आराम करें और मदद लें, लेकिन सिर्फ इसलिए पीछे ना हटें क्योंकि काम थोड़ा मुश्किल हो गया है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जीवन मंत्रNSG कमांडो ने बताए आर्मी के 10 नियम, जो बदल सकते हैं आपका जीवन