गमले में लगेगा तीखी हरी मिर्च का घना पौधा, बस सीखें लगाने का सही तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आपको ताजा सब्जियों को घर पर उगाना पसंद है तो आप घर पर तीखी हरी मिर्च को आसानी से उगा सकते हैं। यहां सीखिए गमले में हरी मिर्च का घना पौधा लगाने का सही तरीका। 

What is the right way to plant a green chili plant at home
घर पर हरी मिर्च का पौधा लगाने का क्या है सही तरीका

अगर रोजाना इस्तेमाल होने वाली सब्जियां बाजार से लाने की जगह घर पर ही उग जाएं तो और जब आपको जरूरत हो तब आप इन्हें फ्रेश तोड़ लें तो इससे अच्छा क्या ही हो सकता है। टमाटर, धनिया और हरी मिर्च ऐसी सब्जियां हैं जिनका इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। जब भी मार्केट से सब्जियां खरीदने की बात होती है तब इन सब्जियों का नाम टॉप पर होता है। ये तीनों ही सब्जियां ऐसी हैं जिन्हें आसानी से घर पर उगाया जा सकता है। यहां हम घर पर हरी मिर्च उगाने का तरीका बता रहे हैं। हरी मिर्च को आप घर पर मिट्टी के गमले में आसानी से लगा सकते है। अच्छी बात यह है कि जब आप पौधे को सही तरह से लगाएंगे तो ये बहुत जल्दी आपको फल भी दे सकता है। यहां सीखिए अपने किचन गार्डन में हरी मिर्च का पौधा किस तरह से लगाया जाए।

मिर्च का पौधै लगाने के आसान स्टेप्स

1) सही बीज का चुनाव- पौधा लगाने के लिए सही बीज का चुनाव करना बहुत जरूरी है। इसे लगाने से पहले आपको ये तय करना होगा की आप कौन सी मिर्च का पौधा लगाना चाहते हैं। हर मिर्च की तरह की वैयारटी आती हैं जब आप मार्केट से बीज लेकर आएं तो हमेशा चेक करें कि आप किस बीज को लगा रहे हैं। लेकिन आप घर पर रखी मिर्च से पौधा लगाना चाहते हैं तो उस मिर्च को चुनें जो फ्रिज में या सब्जी की टोकरी में रखे-रखे लाल हो गई है। इस लाल हो चुकी मिर्च का बीज निकालें और फिर इसे कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें। जब ये पानी में भीग जाएगी तो इसे छन्नी की मदद से छान लें। इसे छानकर एक टिशू पेपर पर रखें ताकी सारा एक्सट्रा पानी सूख जाए।

2) गमले को चुनें- पौधा लगाने के लिए मार्केट में आजकल कई तरह के गमले मिल जाते हैं। पौधा लगाने के लिए ट्रेडिशनली मिट्टी के गमलों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आप सहूलियत के मुताबिक सीमेंट या फिर प्लास्टिक के गमले को चुन सकते हैं। इसके साइज को आप अपनी बालकनी के स्पेस के मुताबिक चुनें।

3) सही तरह से भरे मिट्टी और खाद- हरी मिर्च के पौधे के लिए उपजाऊ मिट्टी का इस्तेमाल करें। इसके लिए गमले में आधी मिट्टी, गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट और कोकोपीट या रेत मिलाकर पॉटिंग मिक्स तैयार करें। मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए पानी डालें एक बात का ध्यान रखें कि गमले में पानी भरना नहीं चाहिए। अगर ऐसा होगा तो पौधा कभी बढ़ेगा नहीं बल्कि सड़ने लगेगा।

4) बीज लगाएं- गमले में बीज लगाने के लिए ऊपर से लंबाई में लाइन बनाते हुए एक गड्ढा करें। फिर इस गड्ढे में हरी मिर्च के बीज लगाएं। अच्छी से बीज डालने के बाद बीज को मिट्टी से ढक दें। फिर इसमें पर स्प्रे बोतल से पानी डालें। अब इसे ऐसी जगह पर रख दें जहां अच्छी धूप आती हो।

5) केयर टिप्स- हरी मिर्च के पौधे को अच्छी तरह से बड़ा और घना करने के लिए रोजाना 5-6 घंटे की धूप दिखाएं। इसके अलावा मिट्टी सूखने पर ही पानी दें। अगर आप ज्यादा पानी देंगे तो पौधे के फूल झड़ने लगते हैं। समय-समय पर पौधे को ऊपर से काटते रहें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़गमले में लगेगा तीखी हरी मिर्च का घना पौधा, बस सीखें लगाने का सही तरीका