काम की बात: घर में आग से सुरक्षा के लिए 5 टिप्स, जो हर किसी को पता होने चाहिए

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

बीते कुछ दिनों से घरों में आग लगने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इन हादसों के कारण बहुत से लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसे में यहां हम घर में आग से सुरक्षा के लिए 5 टिप्स के बारे में बता रहे हैं जो हर किसी पता होनी चाहिए। 

घर में आग से सुरक्षा के लिए 5 टिप्स, जो हर किसी को पता होने चाहिए

बीते दिनों से आग लगने के दिल दहला देने वाले मामले सामने आए हैं। हाल ही में दिल्ली केविवेक विहार के चार मंजिला मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में 9 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स हैं कि एसी की वजह से शॉट-सर्किट होने से आग बुरी तरह से फैल गई। इस हादसे के बाद से लोग गहरे सदमें मे हैं और इस तरह की घटनाओं से बचाव के तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में हम यहां घर में आग से सुरक्षा के लिए 5 टिप्स के बारे में बता रहे हैं जो हर किसी को जाननी चाहिए।

1) किचन सेफ्टी के लिए ध्यान रखें ये बातें

खाना बनाते समय हमेशा ध्यान खाना पकाने पर रखें क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही से आग भड़क सकती है। जब खाना पका लें तो अपने दूसरे काम कर लें। इलेक्ट्रिकल आइटम और पेपर टॉवल जैसी ज्वलनशील चीजों को स्टोव से दूर रखें। आंच पर गीले बर्तनों को रखने से बचें। इसके अलावा अग्निशामक यंत्र हमेशा किचन के पास रखें।

2) इलेक्ट्रिकल अप्लायंस की केयर

बिजली की चीजों का इस्तेमाल सावधानी और रखरखाव के साथ करें। खराब वायरिंग और ओवरलोड सॉकेट आग लगने के आम कारण होते हैं। इसलिए प्लग और तारों की नियमित रूप से जांच करें। आउटलेट को ओवरलोड करने से बचें – एक्सटेंशन लीड का इस्तेमाल सेफ्टी से करें। इस्तेमाल न होने पर या रात भर के लिए अनप्लग करके सोएं। अगर कोई चीज चिंगारी पैदा करती है या किसी चीज को चालू करने पर असामान्य गंध आती है या सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाती है, तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। सावधानी हमेशा बेहतर होती है।

3) मोमबत्तियों और खुली लौ का इस्तेमाल सावधानी से करें

भारत में चुल्हे पर खाना सालों से पकाया जा रहा है। लेकिन आजकल लोग फ्लैटों में भी चूल्हे पर खाना पका रहे हैं। इसके अलावा घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए मोमबत्तियों का इस्तेमाल भी किया जाता है। ये घर की शोभा जरूर बढ़ाती हैं और आरामदायक माहौल बनाती हैं, लेकिन इनसे आग लगने का एक बड़ा खतरा भी होता है। इसलिए जलती हुई मोमबत्तियों को कभी भी बिना निगरानी के न छोड़ें। पर्दों, कागज और पालतू जानवरों से खुली आग को दूर रखें।

4) स्मोक अलार्म लगाएं

स्मोक अलार्म आपकी सुरक्षा के लिए पहले कदम की तरह काम कर सकता है। ये समय रहते चेतावनी देकर जान बचा सकते हैं। इसलिए घर के हर फ्लोर पर बेडरूम के कमरों के अंदर या आसपास स्मोक अलार्म लगाएं। हर महीने टेस्ट बटन दबाकर अलार्म की जांच करें और हर साल बैटरी बदलें।

5) आग से बचने की प्लानिंग पहले करें

आग से बचने के की प्लानिंग पहले से करना जरूरी है। आग लगने पर इमारत से बाहर निकलने के लिए औसतन दो मिनट का ही समय होता है। इसलिए आग से बचाव की प्लानिंग बनाकर रखें। देखें कि घर से बाहर जाने के दो रास्ते हों ताकि अगर एक रास्ता बंद हो जाए तो दूसरा इस्तेमाल किया जा सके। बाहर निकलने के हर रास्ते को साफ रखें। बच्चों को खिड़कियां और दरवाजे खोलना सिखाएं। बच्चों के साथ खुद भी पहले से प्रेक्टिस करें ताकी मुसीबत के समय में आप फटाफटा खुद का बचाव कर सकें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।