Jokes of the Day: ' डॉक्टर ने आदमी से पूछा...' ऐसे फनी जोक्स पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jokes in Hindi: दिन की शुरुआत हल्के-फुल्के मूड के साथ करनी और अपने स्ट्रेस को दूर भगाकर काम पर निकलना है तो इन मजेदार जोक्स को पढ़ जरूर लें। जिससे चेहरे पर हंसी आएगी और आपका सारा तनाव छूमंतर हो जाएगा। पढ़ने मजेदार 12 जोक्स हिंदी में।

Jokes of the Day: ' डॉक्टर ने आदमी से पूछा...' ऐसे फनी जोक्स पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

हंसना सेहत के लिए अच्छा होता है। अब अगर आपको बिना बात के हंसी नहीं आती तो ये मजेदार से चुटकुले पढ़ लें। जिसे पढ़कर तो अपनी हंसी को रोकना मुश्किल हो जाएगा। ये हंसी आपका दिन बना देगी क्योंकि इससे स्ट्रेस कम होगा और आप ज्यादा लाइट फील करेंगे। तो अगली बार जब दिन की शुरुआत हो तो हल्के-फुल्के जोक्स पढ़ माइंड को रिफ्रेश कर लिया करें। यहां पढ़े पति-पत्नी से लेकर स्टूडेंट-टीचर, बाप-बेटा के मजेदार जोक्स और जमकर हंसे।

Jokes of the Day in hindi

1) डॉक्टर ने आदमी से पूछा,

क्या आप का और आपकी बीवी का खून एक ही है?

आदमी ने कहा,

क्यों नही? ज़रूर होगा! पचास

साल से मेरा ही खून जो पी रही है।

2) अर्ज है: रोज रोज वजन

नापकर क्या करना है,

एक दिन तो सबने मरना है,

चार दिन की है जिंदगी,

खा लो जी भर के,

अगला जन्म फिर ३ किलो से

शुरू करना है !

3) थप्पड मारने पर नाराज वाईफ

से हसबंड बोला:

“आदमी उसी को मारता है जिससे वो प्यार करता है.”

वाईफ ने हसबंड को 2 थप्पड मारे और

बोली “आप क्या समझते है मै आपसे प्यार नही करती।

4) वाईफ: प्लीज बाइक तेज ना चलाओ,

मुझे डर लग रहा है.

पप्पू: अगर तुझे भी डर लग रहा है,

तो मेरी तरह आँखें बंद कर ले।

5) पत्नी: डॉक्टर साहब..

मेरे पती को रात मे बडबडाने की आदत है,

कोई उपाय बताये?

डॉक्टर: आप उन्हें दिन मे

बोलने का मौका दिया करे।

6) पापा बेटी से:-

बेटी पहले तो तुम मुझे पापा कहती थी,

लेकिन अब तुम मुझे डैड कहती हो, क्यों?

बेटी:- ओह डैड, पापा कहने से लिपस्टिक खराब होती है।

7) संता बार मे रो रहा था.

बंता: क्यों रो रहे हो?

संता: और क्या करू?

जिस लडकी को भुलाना चाहता हूं,

उसका नाम ही याद नही आता।

8) पत्नी ने गुस्से में पति से कहा:

मैं तंग आ गई हूं रोज की किच-किच से..

मुझे तलाक चाहीये!

पति: ये लो चॉकलेट खाओ..

पत्नी (रोमांटिक होते हुए):

मना रहें हो मुझे..

पति: नहीं रे पगली, मां कहती है,

अच्छा काम करने से पहले,

मीठा खाना चाहिए।

9) इंग्लिश ग्रामर की टीचर- आज हम नाउन पढ़ेंगे

टीचर- लड़की सबसे हंस के बात करती है,

इसमें लड़की क्या है?

पप्पू- मैडम जी वो लड़की बिगड़ी हुई है,

किसी लड़के के चक्कर में पड़ी है।

10) पति बाल कटवाकर घर आया.

पति: देखो, मैं तुमसे दस साल छोटा लगता हूं कि नहीं?

पत्नी: मुंडन करवा लेते तो लगता जैसे अभी पैदा हुए हो।

11) पप्पू: पापा बुलेट दिला दो,

बाप: पड़ोसन की लड़की को

देख बस से जाती है..

पप्पू: यही तो देखा नहीं जाता।

12) पप्पू अपनी पत्नी से-

अच्छा ये बताओ ‘बिदाई’ के समय तुम

लड़कियां इतनी रोती क्यों हो?

पत्नी- ‘पागल’ अगर तुझे पता चले..

अपने घर से दूर ले जाकर कोई तुमसे

‘बर्तन मंजवाएगा’ तो तू क्या नाचेगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।